मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के तत्वावधान में मुंबई के आंचलिक संयोजिका श्रीमती सुमन चपलोत के निर्देशन में मुंबई ज्ञानशाला द्वारा त्रिदिवसीय ज्ञानार्थी प्रशिक्षण शिविर “लर्न विथ फन” का ऑनलाइन फेसबुक के माध्यम से आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ श्रीमती सुमन चपलोत ने नमस्कार महामंत्र से किया । सभी ज्ञानार्थियो ,प्रशिक्षक बहनों तथा अभिभावक गण को शुभ कामना प्रेषित करते हुए बताया कि इस ऑनलाइन प्रशिक्षण से बच्चें एक्टिव रहेंगे तथा ज्ञानशाला के प्रति उनका जुड़ाव बना रहेगा।
इसमें प्रथम दिन “लर्न विद फन” में प्रोफेशनल इमेज एक्सपर्ट श्रीमती शीतल सांखला ने प्रशिक्षण दिया शीतल ने बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने हेतु ध्यान मेडिटेशन क्यो करना चाहिए इसकी जानकारी दी साथ ही ध्यान के 10 सरल प्रयोग बताए।
द्वितीय दिन सहसंयोजिका श्रीमती अनिता परमार ने सेशन की जानकारी देते हुए प्रशिक्षिका दिव्या कोठारी के बारे में सभी को परिचय करवाया । सुश्री दिव्या कोठारी उरण की प्रशिक्षिका ने आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों को डॉट पेंटिंग क्राफ्ट वर्क में डॉट पेंटिंग व मिक्स आर्ट वर्क का प्रशिक्षण दिया जिसमें बच्चों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया व अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया साथ ही क्राफ्ट के काम को सीखने का उत्साह बच्चों ने फोटो वीडियो के माध्यम से प्रेषित किया।
तृतीय दिवस विभागीय संयोजिका श्रीमती राजश्री कच्छारा ने ज्ञानाथी बच्चों को तृतीय दिन की जानकारी दी प्रशिक्षक श्रीमती मीना बड़ाला से सभी का परिचय करवाया। सीखे कुछ नया मूवी के द्वारा श्रीमती मीना बड़ाला से परिचय करवाया।
श्रीमती मीना बड़ाला ने मूवी टाइम में छोटी छोटी वीडियो के माध्यम से बच्चों को कहानी सुनायी व कार्टून पिक्चर वीडियो देखकर बच्चो में सकारात्मक सोच के प्रति सजग रहने के उपाय सिखाये बच्चों को सवाल जवाब कर उत्साह बढ़ाया। बच्चों के लिए एक ऑनलाइन एग्जाम ली गयी जिसमे बच्चो ने उत्साह से भाग लिया। मीडिया विभाग से अनिता सिंयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्रशिक्षण संबंधित जिज्ञासाओ का समाधान भी किया गया।
इस शिविर में लगभग 1100 बच्चों व प्रशिक्षको के अलावा अन्य बाहर के क्षेत्रों की प्रशिक्षक बहनों ने भाग भी लिया। सभी क्षेत्र की ज़ोन संयोजिकाओ व प्रशिक्षिक बहनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जिन्होंने हर क्षेत्र से बच्चों को जोड़ने का सफल प्रयास किया व इस त्रिदिवसीय शविर का सफल आयोजन हुआ।
मुम्बई ज्ञानशाला द्वारा त्रिदिवसीय “लर्न विथ फन” ऑनलाइन शविर का आयोजन

