By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुलायम सिंह यादव बोले -कुछ लोग पार्टी में तोड़फोड़ कर अलग-थलग करना चाहते हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मुलायम सिंह यादव बोले -कुछ लोग पार्टी में तोड़फोड़ कर अलग-थलग करना चाहते हैं

Last updated: November 23, 2018 9:41 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:मुलायम सिंह यादव गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय में इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह गए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी में तोड़फोड़ कर अलग-थलग करना चाहते हैं, लेकिन नेता और कार्यकर्ता अपनी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं। बोले, पार्टी को बूढ़ी नहीं होने देना चाहते, वह चाहते हैं कि पार्टी जवान बनी रहे। यहीं नहीं रुके बोले समाजवादियों की पहचान लाल टोपी है। वह खुद लाल टोपी पहन कर आना चाहते थे। रात में खोजकर रखा भी था, लेकिन पहन कर आना भूल गए।
अखिलेश के साथ खड़े दिखे
मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को भले ही अखिलेश का नाम न लिया हो, पर उनके शब्द अखिलेशमय रहे। अखिलेश ने सुबह उन्हें जाकर जन्मदिन की बधाई दी और इसकी फोटो अपने ट्विटर पर पोस्ट की। अखिलेश के मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर होने के बाद भी सपा मुख्यालय पर भव्य आयोजन हुआ। मुलायम पहुंचे और केक काटने के बाद नसीहतें भी दीं। कहा कि आज पार्टी की कमान युवा हाथों में है। पार्टी में 90 फीसदी युवा हैं। बस महिलाओं को साथ लेने की जरूरत है। महिलाएं 47% और पुरुष 53% हैं।
दिल्ली पर कब्जा करो, यूपी खुद मिलेगा
मुलायम ने कहा कि उन्होंने चार बार सरकार बनाई। पार्टी नेता और कार्यकर्ता अपनी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं। अपने आचरण और व्यवहार से उनका दिल जीतें। दिल्ली पर कब्जा करें तो उत्तर प्रदेश पर अपने-आप कब्जा हो जाएगा। नौजवानों का जोश और उत्साह देखकर भरोसा है कि यूपी में तो आपकी सरकार आएगी ही, लेकिन इस पर विचार करो कि दिल्ली की सत्ता पर कैसे कब्जा होगा। ऐसे हालात पैदा कीजिए कि आपके बगैर दिल्ली में कोई सरकार न बन पाए। यूपी विशाल प्रदेश है। यहां की जनसंख्या दुनिया के कई देशों के बराबर है। यूपी ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है। यूपी एकत्रित होकर समर्थन करता है, तभी दिल्ली में सरकार बनती है।
मंडलों में कार्यक्रम लगाएं मैं आऊंगा
मुलायम ने कहा कि हमारा भी कार्यक्रम मंडलों में लगाएं, वह भी रैलियां करेंगे। नौजवान बड़ों का आदर करें। किसी के साथ अन्याय हो तो उसका विरोध करें। गरीबों, पिछड़ों, नौजवानों के लिए काम करें। नौजवान पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को पढ़ें और लिखें। समाजवादी नीतियां दुनिया में सबसे बेहतर और अच्छी हैं। समाजवादी लोग जाति-धर्म, गरीब-अमीर, औरत-मर्द और काले-गोरे में भेद नहीं करते हैं। कहा, जब वह रक्षा मंत्री थे तो चीन और पाकिस्तान को खदेड़ दिया था।
जन्मदिन कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, माता प्रसाद पांडेय, इंद्रजीत सरोज, सदस्य संजय सेठ, आरके चौधरी, जो एंटनी, अहमद हसन व धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या धर्मसभा : उद्धव ठाकरे की सभा को अनुमति नहीं
Next Article अनंतनाग में एनकाउंटर में मारे गए 6 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?