सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड से सूखे से निपटने के लिए 50 करोड़ वितरित किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड से सूखे से निपटने के लिए 50 करोड़ वितरित किया

Last updated: January 18, 2019 9:41 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र में वर्ष 2015 को घोषित किए सूखे के बाद 45 महीने में सूखे से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड में जमा हुए 87 करोड़ में से 50 करोड़ वितरित करने की जानकारी को मुख्यमंत्री सचिवालय ने दी है। अब इस फंड ने 37 करोड़ रुपए शेष है।
महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर सूखा हैं। ऐसे माहौल में वर्ष 2015 में घोषित किए सूखे के बाद मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड में जमा हुई रकम और वितरित की हुई रकम की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री सचिवालय से मांगी थी। मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड के सहायक लेखाधिकारी मिलिंद काबाडी ने अनिल गलगली को गत 45 महीने की जानकारी दी। इस जानकारी के अनुसार वर्ष 2015-16 इस आर्थिक वर्ष में 32 करोड़  21 लाख 30 हजार 331 रुपए मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड में जमा हुए जबकि उस वर्ष 60 लाख रुपए वितरित किए गए। वर्ष 2016-2017 इस आर्थिक वर्ष में 28 करोड़  53 लाख 3 हजार 74 रुपए जमा हुए और सरकार ने 30 करोड़ 50 लाख वितरित किए। वर्ष 2017-18 इस आर्थिक वर्ष में 25 करोड़ 61 लाख 36 हजार 826 रुपए प्राप्त हुए और 7 करोड़ 95 लाख का वितरण किया गया। 1 अप्रैल 2018 से दिसंबर 2018 तक 1 करोड़ 15 लाख 72 हजार 530 रुपए जमा हुए वही  11 करोड़ 45 लाख 52 हजार रुपए सरकार ने वितरित किए। सूखा घोषित किए जाने से अबतक 87 करोड़ 51 लाख 42 हजार 761 रुपए मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड में सूखे के लिए जमा हुए जिसमें से सरकार ने 50 करोड़ 50 लाख 52 हजार रुपए वितरित किए गए जबकि आज मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड में 37 करोड़ 90 हजार 761 रुपए शेष हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय ने फंड वितरित जिन इलाकों में किया हैं उसका ब्यौरा न देते हुए स्पष्ट किया हैं कि सूखे से निपटने के लिए जिलाधिकारियों से जैसे जैसे फंड की मांग आती हैं उसके बाद संबंधित जिल्हाधिकारियों को फंड उपलब्ध कराया जाता है। अनिल गलगली के अनुसार सूखे से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर फंड की आवश्यकता होती हैं उसके लिए आय के विभिन्न स्त्रोसों से फंड जमा करना आवश्यक है। इसके अलावा जिलाधिकारी को वितरित किए हुए फंड का ब्यौरा मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड विभाग ने वेबसाइट पर अपलोड करने की जरुरत होने की बात कहते हुए गलगली ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे हुए पत्र में इसका जिक्र किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उच्चतम न्यायालय को मिले दो नये न्यायाधीश
Next Article मोहनबाई का सीजा संथारा, डोल यात्रा में रही भारी भीड़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?