View this post on Instagram
क्या होता है जब गोवा की अफरा-तफरी टकराती है साइबर क्राइम, गलतफहमियों और दो बिल्कुल अलग स्वभाव के लोगों से, जो इस पूरे बवाल के बीच फंस जाते हैं? प्रीतम एंड पेड्रो का टीज़र दर्शकों को एक मजेदार और अनोखी दुनिया की पहली झलक देता है, जहां डेटा मिलता है डंडे से, हंगामा मिलता है कन्फ्यूजन से, और बीच में फंसे नजर आते हैं दो बिल्कुल अलग लोग।
टीज़र में वीर हिरानी को प्रीतम और अरशद वारसी को पेड्रो के किरदार में पेश किया गया है। दोनों के बीच की दिलचस्प और मनोरंजक केमिस्ट्री की झलक टीज़र में साफ नजर आती है। वहीं विक्रांत मैसी का किरदार ‘मार्टिन’ कहानी में और रहस्य जोड़ता है। बोमन ईरानी और मोना सिंह के साथ, यह टीज़र हास्य, पागलपन, रहस्य और राजकुमार हिरानी के खास अंदाज़ की गर्मजोशी से भरी दुनिया की झलक पेश करता है।
प्रशंसित फिल्ममेकर अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित और राजकुमार हिरानी के बहुप्रतीक्षित स्ट्रीमिंग डेब्यू के रूप में आने वाला प्रीतम एंड पेड्रो हास्य, रहस्य और ढेर सारी उलझनों से भरी एक बेहद अप्रत्याशित यात्रा का वादा करता है।
यह शो 3 जुलाई से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

