सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मसूद ब्लैकलिस्ट टाइम: शिवसेना का कांग्रेस को जवाब,
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मसूद ब्लैकलिस्ट टाइम: शिवसेना का कांग्रेस को जवाब,

Last updated: May 3, 2019 4:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करने को भारत के लिए ”कूटनीतिक जीत” बताते हुए शिवसेना ने इस कदम के समय पर सवाल उठाने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। अपने मुखपत्र ‘सामना के संपादकीय में पार्टी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का कोई समय नहीं होता। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को अजहर को ”वैश्विक आतंकवादी” घोषित किया था। चीन ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद सरगना को काली सूची में डालने के प्रस्ताव पर अपनी रोक हटा ली।
शिवसेना ने कहा, ”पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री चलाता है और मसूद अजहर इसका निदेशक है। वह भारत का नंबर वन दुश्मन है। वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। वह ना केवल कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों बल्कि मुंबई में 26/11 हमलों के लिए भी जिम्मेदार है।”
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा, ”भारत के टुकड़े करना अजहर का सपना है। यह शैतान पुलवामा आतंकवादी हमलों के लिए भी जिम्मेदार है जिसमें 40 जवान मारे गए। उसने हमले की जिम्मेदारी ली, लेकिन कांग्रेस नेताओं और मोदी विरोधियों ने आरोप लगाया कि यह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया गया।”
‘सामना’ में कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने पूछा कि अजहर को संयुक्त राष्ट्र की ”वैश्विक आतंकवादी” की सूची में डालकर भारत ने क्या हासिल किया। शिवसेना ने कहा, ”मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ तो इस हद तक चले गए कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के कदम के समय पर सवाल उठाए। उनके मन में शायद यह डर होगा कि इससे लोकसभा चुनावों के दौरान मोदी को फायदा हो सकता है। लेकिन उन्हें संयुक्त राष्ट्र से उसके समय के बारे में पूछना चाहिए।”
उसने कहा कि आतंकवादियों से निपटते समय किसी को समय और भावनाओं के बारे में नहीं सोचना चाहिए। शिवसेना ने संयुक्त राष्ट्र के कदम पर मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ”यह भारतीय कूटनीति की जीत है। इससे पहले मोदी ने बालाकोट में हवाई हमले किए और अब संयुक्त राष्ट्र के जरिए अजहर पर कार्रवाई की। इसलिए लोग मोदी के मजबूत नेतृत्व पर भरोसा करते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आईसीसी ने पहली बार 80 टीमों की वर्ल्ड रैंकिंग जारी की, भारत 5वें नंबर पर फिसला
Next Article बिक गया आरके स्टूडियो

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?