सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने को लेकर बोला अमेरिका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने को लेकर बोला अमेरिका

Last updated: April 3, 2019 11:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को लेकर अमेरिका ने मंगलवार को कहा है कि वह उसे ब्लैकलिस्ट (Blacklist) करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करेगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि अमेरिका और उसके सहयोगी जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल हैं, वे आतंकी संगठन जैश के सरगना के खिलाफ सभी उपलब्ध रास्ते का प्रयोग करेंगे।

प्रवक्ता ने इस बात की भी पुष्टि की कि हमने ब्रिटेन और फ्रेंच समर्थन के साथ यूएनएससी प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है। बता दें कि राज्य विभाग चीन के उसका जवाब दे रहा था जिसमें चीन ने अमेरिका पर मुद्दे को सीधे सुरक्षा परिषद में ले जाकर ‘गलत उदाहरण’ पेश करते हुए उसके प्रयासों को बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

इससे पहले चीन ने सोमवार को दावा किया था कि पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के मुद्दे को सुलझाने में ‘सकारात्मक प्रगति’ हुई है। सुरक्षा परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत अजहर को सूचीबद्ध करने के फ्रांस के प्रस्ताव पर चीन की तरफ से रोक लगाने के दो हफ्ते बाद अमेरिका ने अजहर को काली सूची में डालने, उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने, उसकी संपत्ति की खरीद-बिक्री पर रोक और हथियार रखने पर रोक लगाने के लिए 27 मार्च को 15 राष्ट्रों वाले शक्तिशाली परिषद में मसौदा प्रस्ताव पेश किया था।

चीन ने जैश प्रमुख को वैश्विक आतंकवादी के तौर पर सूचीबद्ध करने में बाधा डालने के अपने बार-बार के प्रयासों का पिछले हफ्ते बचाव किया था और अमेरिका के उस आरोप से इनकार किया था कि उसकी कार्रवाई हिंसक इस्लामिक समूहों को प्रतिबंधों से बचाने जैसी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने यहां सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि अजहर को चिह्नित किए जाने के आवेदन को प्रस्तावित किए जाने (1267 समिति में) के बाद चीन विभिन्न पक्षों के साथ करीब से संपर्क एवं समन्वय बिठा रहा है और उसने सकारात्मक प्रगति की है। अमेरिका यह बहुत अच्छे से जानता है। प्रगति से उनका मतलब अजहर को सूचित किए जाने के मुद्दे को निपटाने के अर्थ में है, यह स्पष्ट करने के लिए कहने पर जेंग ने कहा था कि हां। अमेरिका बहुत अच्छे से यह जानता है।’ हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथ समाज धारावी द्वारा गुढ़ी पड़वा पर वृहद मंगलपाठ का भव्य आयोजन
Next Article नाराज बेगूसराय के लोगों ने कन्हैया कुमार को पंचायत में घुसने नहीं दिया, वीडियो वायरल
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?