सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ट्रम्प ने कहा- ईरान के हमले में एक भी अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया, हम उसे कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

ट्रम्प ने कहा- ईरान के हमले में एक भी अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया, हम उसे कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे

Last updated: January 9, 2020 8:48 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान ने इराक में जो हमला किया, उसमें कोई अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया। ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को पहले ही मार देना चाहिए था, क्योंकि वह अमेरिकी ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। मैं अपने बहादुर सैनिकों को सलाम करता हूं।

ट्रंप ने कहा- मेरे आदेश पर दुनिया के सबसे बड़े आतंकी सुलेमानी की हत्या की गई। वह अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला करना चाहता था। ईरान पर कड़ा प्रतिबंध लगा रहेगा। शुक्रिया के बदले वे ‘डेथ टू अमेरिका’ बोल रहे थे। सुलेमानी ने आतंक को बढ़ावा दिया।

‘शांति स्थापित करने के लिए हम तैयार’

  • ट्रम्प ने कहा- ऐसा लग रहा है कि ईरान झुक गया है और यह सभी संबंधित पक्षों के लिए अच्छी बात है।
  • ‘मध्य-पूर्व में तब तक शांति स्थापित नहीं की जा सकती है, जब तक ईरान आतंकवादी गतिविधियों को नहीं रोकता है। हम चाहते हैं कि आपका भविष्य अच्छा हो। हम शांति स्थापित करने के लिए तैयार हैं।’
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया कि ईरान पर अतिरिक्त आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे। उन्होंने कहा कि यूरोप को भी ईरान परमाणु संधि से दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि यह बेवकूफी भरी है।
  • उन्होंने सुलेमानी की हत्या को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम बताया और कहा कि पिछले हफ्ते हमने दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी को मार दिया।
  • ‘ईरान को परमाणु ताकत बनने का ख्वाब छोड़ देना चाहिए। हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। सुरक्षा परिषद के सदस्यों रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी को भी हमारा साथ देना चाहिए। मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता बेहद जरूरी है।’

ईरान का दावा- 80 सैनिक मारे, निशाने पर 100 अमेरिकी ठिकाने
ईरान ने जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए बुधवार सुबह इराक के अल-असद बेस और इरबिल में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 22 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। ईरानी ने दावा किया है कि इन हमलों में 80 ‘अमेरिकी आतंकी’ मारे गए। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला उनके लिए करारा तमाचा है। अमेरिकी सेना को पश्चिम एशिया क्षेत्र को छोड़ना होगा। ईरान के निशाने पर अभी 100 अमेरिकी ठिकाने और हैं। अगर अमेरिका ने पलटवार की कोशिश की, तो वह इन ठिकानों पर हमला करेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल – 09-01-2020
Next Article बर्फबारी-बारिश से यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?