सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी बोले- पिछड़ा होने की वजह से कांग्रेस और उसके साथियों ने मुझे जातिसूचक गालियां दीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

मोदी बोले- पिछड़ा होने की वजह से कांग्रेस और उसके साथियों ने मुझे जातिसूचक गालियां दीं

Last updated: April 17, 2019 3:12 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

सोलापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के माढा (सोलापुर) में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा होने की वजह से ही कांग्रेस और उसके साथियों ने मुझे जातिसूचक गालियां देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। इतना बड़ा देश चलाने के लिए मजबूत नेता चाहिए। 2014 में मिले भारी बहुमत के चलते ही मैं बड़े फैसले ले पाया। मोदी आज गुजरात में भी तीन रैलियां करेंगे।
मोदी ने कहा, “नामदार ने पहले चौकीदारों को चोर कहा। हर हिंदुस्तानी चौकीदार कहने लगा तो उनके मुंह पर ताला लग गया। अब मुंह छिपाते घूम रहे हैं। कांग्रेस के नामदार पूरे समाज को गाली देने में जुट गए हैं। कांग्रेस और उसके साथी कहते हैं कि समाज में जो भी मोदी हैं, वे सब चोर हैं। पिछड़ा होने की वजह से कांग्रेस और उसके साथियों ने मेरी जातियां बताने वाली गालियां देने में कोई कमी नहीं रखी। इस बार तो उन्होंने हद पार करते हुए पूरे पिछड़े समाज को ही गाली दी है। मुझे गाली दो। मैं बर्दाश्त कर लूंगा। दलित, आदिवासी को किसी ने भी अपमानित करने के लिए चोर कहा तो मोदी और देश बर्दाश्त नहीं करेगा।”
“कुछ मिलावटी दलों पर देश का विश्वास उठ गया है। अरसे बाद मैं ऐसा चुनाव देख रहा हूं, जहां जनता और सरकार को वापस लाने के लिए जनता खुद प्रचार कर रही है। अपने खर्चे से कर रही है, अपना समय दे रही है। आपका विश्वास मेरी पूंजी है। यही मैंने कमाया है। याद करिए, पहले कितने घोटाले होते थे। कितना शर्मसार होते थे। आपके इस सेवक ने 5 साल सरकार चलाई। भ्रष्टाचार का एक दाग नहीं लगा। हां, दिन में सपने देखने वाले को मैं रोक नहीं सकता। झूठ बोलने वालों को मैं रोकने की कोशिश भी नहीं करता।”
मोदी ने कहा, “जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशंड कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं, उन लोगों को इस देश धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद राव भी खिलाड़ी हैं, वे हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते।”
“मजबूत और संवेदनशील सरकार का मतलब क्या होता है, छत्रपति शिवाजी महाराज की यह धरती अच्छी तरह से जानती है। हमारी सरकार भारत को 21वीं सदी में नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाली मजबूत सरकार है। अगर गांव में ढीला-ढाला पुलिस वाला आ जाए तो क्या आपको अच्छा लगेगा। बच्चा स्कूल जाता है, वहां अगर मास्टरजी में दम ही नहीं है तो बच्चे को क्या आप वहां पढ़ाना पसंद करते हैं।”
धानमंत्री ने कहा, “इतना बड़ा देश चलाना है तो मजबूत नेता चाहिए। 2014 में मुझे आपसे ताकत मिली। देश के लिए बड़े फैसले ले पाया। गरीब के कल्याण के लिए पूरी शक्ति लगाकर काम कर पाया। आपको फिर से तय करना है कि देश के मजबूत सरकार देंगे या कमजोर सरकार सह लेंगे।”
“आपको मजबूत हिंदुस्तान चाहिए या मजबूर हिंदुस्तान चाहिए। कौन मजबूत बनाएगा। राकांपा की महामिलावट क्या भारत को मजबूत बना सकती है। जी नहीं, यह मोदी कर पाया। आप-हम मिलकर मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार भी बनाएंगे। आप हम मिलकर मजबूत हिंदुस्तान बनाने का संकल्प करने के लिए भयंकर धूप में तप रहे हैं। ऐसा हिंदुस्तान बनाएंगे, जिसकी तरफ आंख उठाकर भी देख नहीं सकेगा। ऐसा हिंदुस्तान आतंक के सरपरदस्तों को पाताल से खोज कर निकालेगा। भारत के सपूतों ने बालाकोट में पाक के ठिकानों को तबाह किया तो आपको गर्व हुआ कि नहीं।”
महाराष्ट्र की माढा सीट से वर्तमान में राकांपा के विजय सिंह मोहिते पाटील सांसद हैं। राकांपा के वर्चस्व वाली इस सीट पर भाजपा से रणजीत सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। रणजीत विजय मोहिते पाटिल के बेटे हैं। विजय सिंह मोहिते पाटील ने अपने बेटे रणजीत सिंह को माढा सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने इन्कार कर दिया। इसके बाद उनके बेटे रणजीत सिंह पाटील ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने दांव चलते हुए रणजीत सिंह को चुनावी रण में उतार दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी ने बताया वायनाड से चुनाव लड़ने के पीछे का मकसद
Next Article कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- पार्टी में खून-पसीना बहाने वालों से ऊपर गुंडों को तरजीह दी गई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?