सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी बोले, चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी को कर्ज माफी का बुखार चढ़ जाता है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

मोदी बोले, चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी को कर्ज माफी का बुखार चढ़ जाता है

Last updated: February 3, 2019 1:58 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जम्मू:पीएम नरेन्द्र मोदी जम्मू में महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि मां वैष्णों की छत्रछाया में जम्मू में एक बार फिर आना, मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं जब भी यहां आता हूं तो यहां की उर्जा मुझे और ज्यादा शक्ति से अपना काम करने को प्रेरित करती है। उन्होंने कि जम्म और कश्मीर में पिछले 70 साल में 500 एमबीबीएस सीटें थीं, जो भाजपा सरकार के प्रयास से अब दो गुनी होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने, यहां की सड़क नेटवर्क को सुधारने के लिए भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज में 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें 

– चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी को कर्ज माफी का बुखार चढ़ जाता है। कांग्रेस पार्टी की नीयत कभी किसानों को कर्ज से मुक्त करने की रही ही नहीं, किसानों के नाम पर कांग्रेस हमेशा बिचौलियों की जेब भर्ती आयी है : पीएम मोदी

– पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने 10 वर्ष पहले 2008 में चुनाव जीतने के लिए किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया था। देश के किसानों पर उस समय 6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज़ था, माफ किया 52 हज़ार करोड़ रुपए का। इसमें से भी 30-35 लाख ऐसे लोगों की कर्ज़माफी कर दी गई जो इसके हकदार ही नहीं थे।

– देश के 70 साल के इतिहास में पहली बार देश के 12 करोड़ से अधिक छोटे किसान परिवारों जिनके पास 5 एकड़ तक की ज़मीन है, उनको अब हर वर्ष 6,000 रुपए सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे ।

– पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में हुए पंचायत चुनाव में जिस तरह लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ और हिंसा की कोई घटना नहीं हुई, वो अभूतपूर्व है।

– हमारी सरकार नागरिकता कानून में संशोधन का प्रस्ताव लाई है। ये उस संकल्प का हिस्सा है, जिसके द्वारा हम उन सभी लोगों के साथ खड़े रहेंगे, जो कभी भारत का हिस्सा थे और 1947 में बनी परिस्थितियों के चलते हमसे अलग हो गए।

– केंद्र सरकार युवाओं को समान अवसर देने के लिए समर्पित है। हाल में ही सरकारी सेवाओं और शिक्षण संस्थानों में गरीब सामान्य वर्ग के युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया गया है।

– केंद्र की सरकार मेरे कश्मीरी पंडित, कश्मीरी विस्थापित भाइयों और बहनों के अधिकारों, उनके सम्मान और उनके गौरव के लिए समर्पित है, प्रतिबद्ध है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऑनलाइन लीक हो गई सोनम कपूर की ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’
Next Article तेजपत्ते का काढ़ा दूर करेगा कई सेहत समस्याओं को

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इंडिया के टॉप 1%: कंगना रनौत की ‘क्वीन’ का ज़िक्र छिड़ते ही अनिल कपूर ने किया खुलासा—“सुनीता अकेले हनीमून पर गई थीं”
entertainment
September 27, 2026
मैन ऑफ द मासेस NTR स्टारर ‘देवरा’ के शानदार 2 साल हुए पूरे!
entertainment
September 27, 2026
स्वास्थ्य और परिवार- खुशियों का आधार परिवार उत्कर्ष कार्यशाला का आयोजन
social
September 27, 2026
अल्पोपधि होने का करें प्रयास : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?