सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी 2.0:सरकार के 75 दिन पूरे होने पर मोदी ने कहा- हम स्पष्ट नीति से सही दिशा में चल रहे हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मोदी 2.0:सरकार के 75 दिन पूरे होने पर मोदी ने कहा- हम स्पष्ट नीति से सही दिशा में चल रहे हैं

Last updated: August 14, 2019 8:14 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के 75 दिन पूरे होने के मौके पर मंगलवार को कहा कि हम स्पष्ट नीति और सही दिशा में चल रहे हैं। मोदी ने कहा कि सरकार ने शुरुआती दिनों में ही अभूतपूर्व रफ्तार पकड़ ली। स्पष्ट नीति और सही दिशा के चलते ही हमने नतीजे भी हासिल किए।

प्रधानमंत्री ने न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा- हमारी सरकार के केवल 75 दिन के कार्यकाल में ही हमने काफी कुछ हासिल कर लिया। बच्चों की सुरक्षा से लेकर चंद्रयान-2, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से लेकर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्त कराने और किसान से लेकर कश्मीर तक हमारी सरकार ने यह दिखाया कि लोगों के भारी जनसमर्थन की बदौलत लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

सबसे बड़ी समस्या को हल करने के लिए कदम उठाए: मोदी

मोदी ने कहा- हमने मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्या को सुलझाने के लिए उठाए गए कदम से शुरुआत की। हमने जलशक्ति मिनिस्ट्री का गठन किया ताकि पानी की सप्लाई और जल संचय को बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम किया जा सके।
मोदी ने कहा- ज्यादा जनादेश मिलने के बाद सुधार के कदम उठाए

उन्होंने कहा- पिछली बार से ज्यादा जनादेश मिलने के बाद तेजी से सुधार के कदम उठाने के पीछे क्या लोगों को यह बताना है कि आने वाले 5 सालों में क्या होगा? इस पर मोदी ने कहा- एक तरह से कहा जा सकता है कि यह सरकार के दोबारा और ज्यादा जनादेश के साथ वापस आने का नतीजा है। हमने इन 75 दिनों में जो हासिल किया है, वह उस मजबूत आधार का नतीजा है, जो पिछले 5 साल में हमने बनाया।

पहला सत्र सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव रहा: मोदी

मोदी ने कहा- 1952 के बाद से हमारी इस बार की सरकार में संसद का पहला सेशन सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव रहा है। इसने रिकॉर्ड बनाया है। यह मामूली उपलब्धि नहीं है। यह बेहतरी के लिए ऐतिहासिक मोड़ है। इसने लोगों की जरूरत और आशाओं के प्रति हमारी संसद को और ज्यादा जिम्मेदार बनाया है।

मोदी ने कहा- लोगों का समर्थन हो, तो सब हासिल कर सकते हैं

उन्होंने कहा- किसानों, व्यापारियों के लिए पेंशन स्कीम, मेडिकल क्षेत्र में सुधार, लेबर रिफॉर्म, बैंकरस्पी कोड जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं और मैं लगातार आगे भी ऐसे कदम उठाता ही जाऊंगा। लेकिन, असल बात यह है कि जब नीयत साफ हो, लोगों का समर्थन हो, तब इसकी कोई सीमा नहीं होती है कि हम क्या हासिल कर सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीफ जस्टिस गोगोई ने पूछा- जब मामला राजनीतिक ना हो, तब सीबीआई अच्छा काम क्यों करती है?
Next Article हॉन्ग-कॉन्ग एयरपोर्ट में घुसे प्रदर्शनकारी, भारत ने अपने नागरिकों से कहा- हालात ठीक होने तक वैकल्पिक मार्ग चुनें
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?