By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मन की चंचलता को कम करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

मन की चंचलता को कम करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: May 28, 2025 10:35 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
11 कि.मी. का विहार कर उम्मेदपुर की धरती को महातपस्वी ने किया पावन 
गुजरात प्रदेश कांग्रेस महामंत्री के निवास स्थान में हुआ पूज्यप्रवर का प्रवास 
शांतिदूत के आह्वान पर ग्रामीणों ने स्वीकार की संकल्पत्रयी 
28.05.2025, बुधवार, उम्मेदपुर, अरवल्ली (गुजरात)। गुजरात के अरवल्ली जिले में गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना का कुशल नेतृत्व करते हुए अब गुजरात की राजधानी अहमदाबाद की ओर अग्रसर हैं। आचार्यश्री महाश्रमणजी का वर्ष 2025 का चतुर्मास अहमदाबाद के कोबा में स्थित प्रेक्षा विश्व भारती में निर्धारित है। अरवल्ली जिले से अहमदाबाद की दूरी लगभग एक सौ दस किलोमीटर है। अहमदाबाद से बढती निकटता अहमदाबादवासियों के उत्साह को वृद्धिंगत करने वाला है।
बुधवार को प्रातःकाल सूर्योदय के बाद युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने खेराड़ी से मंगल प्रस्थान किया। विहार के दौरान दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान करते हुए आचार्यश्री गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे थे। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अरुण पटेल ने अनेक ग्रामीणों के साथ आचार्यश्री का भावभीना अभिनंदन किया। आचार्यश्री का आज का प्रवास उन्हीं के निवास स्थान में निर्धारित था। लगभग 11 किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री उम्मेदपुर में स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अरुण पटेल के निवास स्थान में पधारे। परिवार से जुड़े लोगों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया।
मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित श्रद्धालु जनता को महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगल संबोध प्रदान करते हुए कहा कि आदमी का मन बहुत चंचल होता है। मन को चंचल बनाने वाला तत्त्व अंदर में होता है। राग-द्वेष रूपी भाव मन को चंचल बना देते हैं और पापकारी प्रवृत्तियों की गति भी प्रदान करने वाला हो सकता है। दुनिया में सबसे बड़ा तत्त्व आकाश है और दुनिया में सबसे कठिन काम स्वयं की पहचान करना। आदमी के भीतर हर समय अनेकानेक विचार और चिंतन चलता ही रहता है। यह सभी मन की चंचलता ही है। आदमी उपासना, साधना करता है, तब भी उसके मन में अनेक विचार, चिंतन आने लगते हैं। इसलिए आदमी को अपने मन की चंचलता को कम करने का प्रयास करना चाहिए। उपासना, जप आदि करते समय ज्यादा-ज्यादा मन उसी में रमे, ऐसा प्रयास करना चाहिए। मन में चंचलता और मलीनता मानों एक समस्या के समान है। संवर-निर्जरा की साधना, संयम और तप की आराधना के द्वारा आदमी मन की चंचलता को कम करने और मन से होने वाले पापों से भी बचाव हो सकता है। इससे मन शांत रह सकता है।
मन की चंचलता को कम करने के लिए ध्यान, योग आदि का प्रयोग भी किया जाता है। ध्यान योग तो मानों इस समय वैश्विक स्तर पर व्यापक बना है। मन की चंचलता को कम करने के लिए शरीर को स्थिर करने का प्रयास करना चाहिए। शरीर की स्थिर होगा तो मन भी स्थिर रह सकता है। इसके अलावा जीवन में सद्भावना, नैतिकता, नशामुक्ति की भावना रहे। जीवन में अहिंसा की चेतना को जगाने का प्रयास करना चाहिए।
मंगल प्रवचन के दौरान आचार्यश्री ने उम्मेदपुरवासियों ने सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति के संकल्पों को स्वीकार करने का आह्वान किया तो समुपस्थित ग्रामीणों ने सहर्ष तीनों प्रतिज्ञाओं को स्वीकार किया।
आचार्यश्री के स्वागत में स्थानीय कन्या मण्डल (पटेल परिवार की कन्याएं) ने गीत को प्रस्तुति दी। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अरुण पटेल ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। श्री कनुभाई पटेल व श्री विशाल पटेल ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति दी। महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री किशनलाल डागलिया ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जानिए द ट्रेटर्स के लिए क्यों करण जौहर हैं परफेक्ट होस्ट ?
Next Article जीतो बैंगलोर नॉर्थ का वियतनाम दौरा सफलता पूर्वक संपन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026
सामायिक से सावद्य योग की होती है विरति : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 16, 2026
कांदिवली में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?