सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ममता बनर्जी की केंद्र से मांग- कोरोना प्रभावित 5 राज्यों से पश्चिम बंगाल के लिए बंद हो रेल और फ्लाइट सर्विस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ममता बनर्जी की केंद्र से मांग- कोरोना प्रभावित 5 राज्यों से पश्चिम बंगाल के लिए बंद हो रेल और फ्लाइट सर्विस

Last updated: June 29, 2020 10:23 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से कोरोना वायरस से प्रभावित कम से कम पांच राज्यों से पश्चिम बंगाल में ट्रेन के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही साथ उन्होंने इन राज्यों से घरेलू उड़ान भेजने पर भी रोक लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से सप्ताह में एक बार उड़ान भरने की अनुमति दी जा सकती है।

ममता बनर्जी ने पांच राज्यों का नाम लिए बिना राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुख्य सचिव ने पांच राज्यों से ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रोकने का अनुरोध किया है।’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे पांच राज्य दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश हैं। इससे पहले, इन राज्यों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को भी क्वारंटाइन सेंटर में भेजा जाता था।

उन्होंने कहा कि “हम एक दिन में कई उड़ानों की अनुमति देने के बजाय, अन्य राज्यों से आने वाली घरेलू उड़ानों की संख्या को प्रति सप्ताह एक तक प्रतिबंधित करने का अनुरोध करेंगे।” आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के खिलाफ आपत्तियां जताई थीं।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार ने कोलकाता मेट्रो से 1 जुलाई से सेवाएं फिर से शुरू करने का अनुरोध किया था। कोलकाता मेट्रो के एक प्रवक्ता ने कहा, “मेट्रो और उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को 12 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। हमें मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश की आवश्यकता होगी।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हैलो और शेयर इट समेत 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन
Next Article अनलॉक-2 के लिए गाइडलाइन्स जारी, स्कूल-कॉलेज मेट्रो रेल सहित धार्मिक समारोह पर 31 जुलाई तक रोक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
social
October 22, 2026
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन नवकार धाम में माँ भगवती पद्मावती का भव्य महापूजन
social
October 22, 2026
अखंड साधना के 30 वर्ष, गुरु-कृपा, संकल्प और निःस्वार्थ सेवा की मिसाल
social
October 22, 2026
करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
entertainment
October 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?