सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मिस थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंगसरी को मिला 72वीं मिस वर्ल्ड का ताज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainmentnational

मिस थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंगसरी को मिला 72वीं मिस वर्ल्ड का ताज

Last updated: June 1, 2025 11:38 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

हैदराबाद (तेलंगाना), 31 मई, 2025 : खूबसूरती, सामाजिक व पर्यावरण सेवा और वैश्विक भाईचारे के जश्न में दुनिया को एक साथ लाने वाली एक यादगार शाम में, हैदराबाद, तेलंगाना ने इतिहास देखा, जब थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी को हाइटैक्स एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित शानदार ग्रैंड फिनाले में 72वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। यह पल तेलंगाना में एक महीने की यात्रा के शक्तिशाली समापन का लम्हा था, जिसमें दुनिया भर की 108 प्रतियोगियों ने सांस्कृतिक अनुभवों, चुनौतियों और उद्देश्य से प्रेरित पहलों में भाग लिया। तेलंगाना में पहली बार 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की मेजबानी करने के साथ, और भारत में तीसरी बार (1996 और 2024 के बाद), इस कार्यक्रम ने हैदराबाद को एकता और शान के ग्लोबल मंच में बदल दिया. भव्य समापन समारोह सपनों, विविधता और समर्पण का एक शानदार संगम था, एक ऐसी शाम जिसने महिला सम्मान को उसके सबसे सशक्त रूप में मनाया।
इस शानदार समारोह में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी को चेकिया की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा, 71वीं मिस वर्ल्ड ने अपने उत्तराधिकारी को यह खिताब सौंप दिया। ताजपोशी के पल का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया क्योंकि 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता आत्मविश्वास और उद्देश्य की एक मजबूत भावना के मूल्यों के साथ चमक रही थीं।
यह शाम सुंदरता का जश्न थी; ब्यूटी विथ ब्रेन और सामाजिक प्रभाव पर जोर दिया गया। स्टेफ़नी डेल वैले, मिस वर्ल्ड 2016 और भारतीय टेलीविज़न प्रेजेंटर सचिन कुंभार द्वारा मेजबानी की गई, फ़ाइनल समारोह ग्लैमर और भावनाओं से भरपूर था। बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडीज और ईशान खट्टर की ऊर्जा से भरी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे ग्लोबल इवेंट में भारतीय आकर्षण जुड़ गया।
शाम के मुख्य आकर्षणों में से एक अभिनेता और मानवतावादी सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड देना था, जिन्हें मानवीय कार्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों ने भारत और दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित किया है, जिससे वे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उपयुक्त व्यक्ति बन गए हैं। परोपकारी और उद्यमी सुधा रेड्डी, जिन्होंने पहले ब्यूटी विद अ पर्पस गाला डिनर की मेजबानी की थी, एक विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उन्हें ब्यूटी विद अ पर्पस के लिए ग्लोबल एम्बेसडर नामित किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी मौजूद थीं, जिन्होंने अपनी बातों और यात्रा से कई लोगों को प्रेरित किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत सभी 108 प्रतिनिधियों के परिचय के साथ हुई, इसके बाद शीर्ष 40 क्वार्टर फाइनलिस्टों की घोषणा की गई – प्रत्येक महाद्वीपीय क्षेत्र से दस: अफ्रीका, अमेरिका और कैरिबियन, यूरोप और एशिया और ओशिनिया। कई प्रतियोगी पहले ही टॉप मॉडल, टैलेंट, मल्टीमीडिया, हेड-टू-हेड और ब्यूटी विद अ पर्पस जैसी फास्ट-ट्रैक चुनौतियों को जीतकर आगे बढ़ चुके थे। शेष सेमीफाइनलिस्टों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद जजों के पैनल द्वारा चुना गया और उनके नाम लाइव फिनाले के दौरान लिए गए।
इन 40 क्वार्टर फाइनलिस्टों में से, प्रतियोगिता को टॉप 20, फिर टॉप 8 तक सीमित कर दिया गया, जिसके बाद चार महाद्वीपीय विजेताओं की घोषणा की गई। इन असाधारण महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया और अंतिम दौर में अपना स्थान अर्जित किया।
4 महाद्वीपीय विजेताओं के नाम और देश •⁠ ⁠अफ्रीका: हासेट डेरेजे एडमसु (इथियोपिया)
•⁠ ⁠अमेरिकी और कैरिबियन: ऑरेली जोआचिम (मार्टिनिक)
•⁠ ⁠यूरोप: माजा क्लाजदा (पोलैंड), •⁠ ⁠एशिया और ओशिनिया: ओपल सुचाता चुआंग्सरी (थाईलैंड).

अंतिम चार ने फिर जूरी का सामना किया, सोच बदलने वाले सवालों का उत्तर दिया जिसने उनके नजरिये, हाजिर जवाबी और मूल्यों का टेस्ट लिया। उनके जवाबों ने अंतिम विजेता को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले सीबीई, जिन्होंने जूरी की अध्यक्षता की, ने फाइनलिस्टों की गहराई, अनुग्रह और विचारों की स्पष्टता की प्रशंसा की। ताज पहनाए जाने के बाद बोलते हुए, उन्होंने कहा: “आज रात, दुनिया ने न केवल सुंदरता देखी, बल्कि प्रतिभा, साहस और बदलाव का एलान भी देखा। थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने हमें दिखाया है कि वह एक विजेता से कहीं बढ़कर हैं – वह एक उद्देश्य से भरी महिला हैं, जिनकी आवाज़ को दुनिया सुनने के लिए तैयार है।”

पहली रनर-अप हासेट डेरेजे एडमसु (इथियोपिया) रहीं, दूसरी रनर-अप माजा क्लाजदा (पोलैंड) रहीं, जबकि तीसरी रनर-अप ऑरेली जोचिम (मार्टिनिक) रहीं।
72वीं मिस वर्ल्ड 2025 के रूप में अपने पहले भाषण में, थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने आने वाले वर्ष के लिए अपना आभार और नजरिया व्यक्त किया: “यह क्षण केवल एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, यह हर युवती का साझा सपना है जो देखी जाना, सुनी जाना और बदलाव लाना चाहती है। मैं इस विरासत का प्रतिनिधित्व करने और मिस वर्ल्ड के रूप में अपने समय का उपयोग वास्तविक बदलाव लाने के लिए करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूँ।”
इस वर्ष 72वें मिस वर्ल्ड संस्करण ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तेलंगाना की शानदार मेहमाननवाजी पर प्रकाश डाला। चार सप्ताह की प्रेरणादायी यात्रा के दौरान, प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सामुदायिक और उद्देश्य से भरपूर कार्यक्रमों में खुद को डुबो लिया – हर अनुभव ‘ब्युटी विद अ पर्पस’ और दुनिया मे बदलाव लाने को प्रेरित करने की इसकी क्षमता की सच्ची भावना को दर्शाता है।
ग्रैंड फिनाले को भारत में सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीम किया गया और कई देशों में प्रसारित किया गया, जिसमें दुनिया भर के दर्शक www.watchmissworld.com के माध्यम से हाई डेफिनिशन में इस ताजपोशी के पल को देख सकते थे।
एकता, लक्ष्य और वैश्विक भाईचारे के शक्तिशाली संदेश के साथ, तेलंगाना में 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल को वास्तव में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में याद किया जाएगा, जिसने न केवल सुंदरता का जश्न मनाया – बल्कि उन महिलाओं की ताकत का भी जश्न मनाया जो दुनिया भर में बदलाव लाती हैं और बदलाव लाने को प्रेरित करती हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘सैयारा मेरी पसंदीदा प्रेम कहानियों को समर्पित है’: मोहित सूरी
Next Article यूपी में कानून का राज सही से नहीं चल रहाः मायावती
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान स्टारर मातृभूमि ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज
entertainment
November 13, 2026
“मैंने इससे पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी; ‘ये प्रेम मोल लिया’ में पहली बार इसका अनुभव करना मेरे लिए बेहद खास था”: आयुष्मान खुराना
entertainment
November 13, 2026
अनिल कपूर ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ में शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘दोस्तों का दोस्त’, बोले, “मुझे गर्व है कि वो मेरे पड़ोसी हैं”
entertainment
November 13, 2026
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?