सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महिला वर्ल्ड कप:हम 1 या 2 खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते, सभी को खेलना होगा: हरमनप्रीत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

महिला वर्ल्ड कप:हम 1 या 2 खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते, सभी को खेलना होगा: हरमनप्रीत

Last updated: February 21, 2020 11:03 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

सिडनी:महिला टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते। सभी को मिलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पिछले टूर्नामेंट से हमने यह सीख ली है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को जीतने के लिए आपको मिलकर खेलना होगा। शेफाली और जेमिमा जैसे युवा खिलाड़ी बिना दबाव के खेलेंगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दोनों वर्ल्ड कप के अपने-अपने ओपनिंग मुकाबले जीते थे। इस महीने दोनों टीमों के बीच यह चौथी भिड़ंत है। ऑस्ट्रेलिया ने दो जबकि भारत ने एक मैच जीता। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है। वहीं भारतीय टीम कभी भी फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। टीम ने तीन बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें शामिल हो रही हैं। फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दो जबकि भारत ने एक मैच जीता है। ओवरऑल दोनों के बीच 18 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 5, ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैच जीते हैं।

मेग लेनिंग के नाम सबसे ज्यादा 414 रन
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा 414 रन बनाए हैं। बेथ मूनी ने 308 और एलिसा हीली ने 230 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाज एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा 21 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन ने 11 विकेट लिए हैं। जोनासेन अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं। ऐसे में वे टीम की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। तेज गेंदबाज मेगन स्कट को भी 9 विकेट मिले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजेश्वरी के सबसे ज्यादा 9 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में भारत की ओर से हरमनप्रीत ने 17 पारियों मे 415 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना ने 9 पारियों में 374 रन बनाए। 4 अर्धशतक भी हैं। शेफाली ने 3 पारियों में 64 रन बनाए हैं। ट्राई सीरीज के एक मैच में अोपनर शेफाली ने 49 रन की आक्रामक पारी भी खेली थी। गेंदबाजी की बात की जाए तो बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 9 विकेट लिए हैं। ऑफ स्पिनर दीप्ति ने 8 और लेग स्पिनर पूनम ने 7 विकेट लिए।

सबसे बड़ा अंतर: ऑस्ट्रेलिया हमसे हर ओवर में एक रन ज्यादा बनाती है
टी20 के पिछले चार साल के आंकड़े देखें तो ऑस्ट्रेलिया ने हर ओवर में 8 की औसत से रन बनाए हैं जबकि भारतीय टीम ने 7 के। टी20 में स्ट्राइक रेट काफी मायने रखता है। ऐसे में भारतीय टीम को ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। दोनों खिलाड़ी तेज रन बनाती हैं। गेंदबाजी की बात की जाए तो दोनों टीम को हर 19वीं गेंद पर एक विकेट मिलता है। चार साल में टीम इंडिया ने 62 में से 36 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 50 में से 35 टी20 जीते।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संघ ने भाजपा को चेताया: मोदी-शाह हमेशा जीत नहीं दिला सकते
Next Article न्यूजीलैंड के खिलाफ सस्ते में आउट हुए विराट कोहली, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?