पर्थ:भारत ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे लीग मैच में बांग्लादेश को 18 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ तीसरी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए पूनम यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अरुंधति रेड्डी ने दो और शिखा पांडे को भी 2 विकेट मिले। इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर लगातार दूसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। वे 8 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रॉड्रिग्स ने 34, दीप्ति शर्मा ने 11 और ऋचा घोष ने 14 रन बनाए।
बांग्लादेश की तरफ से सलमा खातून और पन्ना घोष ने 2-2 विकेट लिए। भारत ने इस मैच में एक बदलाव किया। बुखार के कारण स्मृति मंधाना की जगह 16 साल की ऋचा घोष को प्लेइंग-11 में जगह दी गई।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप : भारत ने बांग्लादेश को18 रन से हराया

