सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महिला टी-20 वर्ल्ड कप:15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, ऋचा घोष
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

महिला टी-20 वर्ल्ड कप:15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, ऋचा घोष

Last updated: January 12, 2020 3:52 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई:हरमनप्रीत कौर फरवरी में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप में 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की कप्तान होंगी। भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्र्रेलिया से 21 फरवरी को सिडनी में खेलेगा। टीम में इकलौता नया चेहरा पश्चिम बंगाल की बल्लेबाज ऋचा घोष हैं। इसके अलावा 15 साल की बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी टीम का हिस्सा होंगी। शेफाली ने अब तक 9 अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 142.30 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

चयन समिति ने टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी 16 सदस्यीय टीम का भी ऐलान किया है। इसमें नुज्हत परवीन को रखा गया है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और भारत इस सीरीज का हिस्सा होंगे। इस सीरीज में भारत का पहला मैच इंग्लैंड से 31 जनवरी को कैनबरा में होगा। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल 12 फरवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा।

कप्तान हनमनप्रीत ने सबसे ज्यादा 104 टी-20 खेले हैं

कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम की सबसे अनुभवी सदस्य हैं। उन्होंने 104 अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 2372 रन बनाए हैं जबकि 23 विकेट लिए हैं। वहीं ऋचा घोष ने अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 नहीं खेला है।

भारत ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया के साथ

भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश भी हैं। वहीं ग्रुप-बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और थाईलैंड शामिल हैं।

भारतीय महिला टीम (टी-20 विश्व कप) : हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, ऋचा घोष, तानिया भाटिया(विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी।

भारतीय महिला टीम (त्रिकोणीय सीरीज) : हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरनील देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, ऋचा घोष, तानिया भाटिया(विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, नुज्हत परवीन।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, कोलकाता पोर्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट किया
Next Article बीसीसीआई अवॉर्ड्स:बुमराह और पूनम यादव बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर, श्रीकांत को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?