कांदिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुम्बई महिला मंडल के तत्वावधान में कांदिवली महिला मंडल द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ अवेर्नेस के अंतर्गत गुरुवार को मेगा डेंटल चेकअप ड्राइव का आयोजन बीएमसी स्कूल पोइसर में हुआ। सर्व प्रथम नमस्कार महामन्त्र उसके बाद कांदिवली महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रेरणागीत की प्रस्तुति हुई। स्वागत भाषण कांदिवली संयोजिका सुशीला मादरेचा ने किया।
डेंटल चेकअप में पोइसर बीएमसी स्कूल के कुल -333 बच्चो एवं 15 महिला मंडल की बहनों के दांतों का परीक्षण किया गया। उसमे डॉ प्रतिभा लोढा (बजाज) BDS डॉ निकिता लोढा (नवलखा) BDS डॉक्टर विकास बजाज ने डेंटल चेकअप किया। सभी डॉक्टर ने बच्चो को दांतों का परीक्षण एवं उनको रेगुलर समय समय पर चेकअप व अवेर्नेस के लिए प्रेरणा दी। सभी छात्रों को ब्रश व कोलगेट पेस्ट वितरण किया गया। कांदिवली सभा अध्यक्ष जवेरीमल नौलखा, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन सहमंत्री जयचंद सांखला, मुंबई उपाध्यक्षा रचना हिरण, निर्मला नौलखा, कांदिवली तेयुप अध्यक्ष विनोद डागलिया, रामाकांत पांडे, डॉ निकिता नौलखा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।
इस अवसर पर भारती सेठिया ,जमना धाकड़, दर्शना बोहरा, प्रीति बोथरा , तारा धाकड़, मीना सिंघवी, प्रतिमा पिंचा, निर्मला कोठारी, प्रेमलता बाफना, स्नेहलता चोरडिय़ा, तारा कुमठ, पुष्पा बोहरा, रत्न बाफना, चन्द्रेश मादरेचा, भेरुलाल डागलिया, स्कूल प्रिंसिपल संगीता मेम राधेश्याम सर की उपस्थिति रही। मंच का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन सह संयोजिका संगीता कुमठ ने किया।
महिला मंडल कांदिवली का डेंटल चेकअप पोइसर में हुआ

