जोधपुर । महावीर मानव सेवा ग्रुप द्वारा देश भर में कंबल वितरण किये जा रहे है इसी के तहत जोधपुर में भी कई जगह पर कंबल वितरण किये गए, महावीर मानव सेवा ग्रुप जोधपुर शाखा की श्रद्धा नाहर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर मानव सेवा ग्रुप की जोधपुर में जरूरतमंदों एवँ गरीबों में गर्म कंबल वितरण किये गए, जोधपुर में कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, टाऊन हॉल, पाल रोड, डीपीएस सर्कल एवं आस पास के झोपड़ पट्टी एवं गरीबो को कंबल बाटे गए।
इस कम्बल वितरण के दौरान महावीर मानव सेवा ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे, महावीर मानव सेवा ग्रुप के संस्थापक विक्रम सुराणा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना महावीर मानव सेवा ग्रुप की प्राथमिकता है, हमारा ग्रुप समय समय पर जरूरतमंदो की सेवा करता रहता है । यह जानकारी जोधपुर से श्रद्धा नाहर ने दी।
महावीर मानव सेवा ग्रुप द्वारा किये कंबल वितरण

