नवी मुंबई। महावीर इन्टरनेशनल नवी मुंबई का सिल्वर जुबली एवं मिलन समारोह का आयोजन रविवार 28 सितंबर को शाम 6 बजे से अबोट होटल वाशी में आयोजित होगा। चेयरमेन एवं गवर्निग बोर्ड मेम्बर डॉ बलवन्त चोरड़िया ने बताया कि मानव सेवा को समर्पित 25वर्ष के पूर्ण होने पर डॉक्यूमेंट्री एवं भक्ति सध्या का आयोजन होगा। 
कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग ,शिक्षा, एवं चिकित्सा जगत की जानी मानी हास्तिया उपास्थित रहेगी। महावीर इन्टरनेशनल द्वारा, चेरीटेबल क्लीनिक, केट्रैक्ट फ्री नवीमुंबई , बैबीकिट वितरण, स्कील डवलपमेट के कई प्राजेक्ट चलाए जा रहे है। कार्यक्रम की तैयारियो में सचिव मनिष जैन, अविनाश सियाल,सिमा बाकलीवाल, फाउंडर डी. सी. बाबेल, नरेश संघवी, सुरेश बाफना, प्रकाश संचेती रश्मि बाफना लगे हुए है। यह जानकारी पवन परमार ने दी।
महावीर इन्टरनेशनल नवी मुंबई सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन

