महाशिवरात्रि हो या सत्यनारायण भगवान की कथा प्रसाद में पंचामृत का विशेष स्थान होता है। इसे शुभ और कल्याणकारी तो माना ही जाता है सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। पंचामृत 5 चीजों से मिलकर बनता है, जिनका सेहत पर चमत्कारी रूप से असर होता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली 5 चीजें हैं गाय का दूध, दही, शहद, घी और तुलसी की पत्तियां।
ऐसे बनाते हैं पंचामृत पंचामृत के लिए 100 ग्राम गाय का दूध, 500 ग्राम दही, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच घी और 8 से 10 तुलसी के पत्ते। अधिक मिठास चाहिए तो इसमें 50 ग्राम शक्कर या चीनी भी मिला सकते हैं। पंचामृत मूल रूप से इन 5 चीजों से मिलकर ही बनता है।
फायदे : पंचामृत का सेवन करने से शरीर पुष्ट और रोगमुक्त रहता है। इसके नियमित सेवन से इम्युनिटी सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
इसमें मिले घी और दूध का मेल मांसपेशियों और जोड़ों की समस्या को दूर रखता है। पंचामृत के सीमित इस्तेमाल से शरीर निरोग और स्वस्थ रहता है पंचामृत के स्नान से त्वचा की चमक बढ़ती है। चेहरे की रंगत में निखार आता है और लालिमा आती है।इसमें तुलसी का एक पत्ता डालकर इसका नियमित सेवन करने से कैंसर, हार्ट अटैक, डायबिटिज, कब्ज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
महाशिवरात्रि : पंचामृत की इन 5 चीजों के होते हैं ये 4 चमत्कारी फायदे,जानिए इसे बनाने का तरीका

