By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्ट्र शपथ ग्रहण समारोह से सोनिया और राहुल ने इस वजह से बनाई दूरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

महाराष्ट्र शपथ ग्रहण समारोह से सोनिया और राहुल ने इस वजह से बनाई दूरी

Last updated: November 29, 2019 10:19 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी दूर रही। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी मुंबई में हुए शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। यह महज इत्तेफाक नहीं है, बल्कि कांग्रेस की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। ताकि, कार्यक्रम का दायरा प्रदेश तक सीमित रहे।
उद्धव ठाकरे शपथ ग्रहण समारोह की भव्यता के साथ राजनीति संदेश भी देना चाहते थे। इसके लिए बुधवार शाम उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें न्योता भी दिया था पर दोनों नेता दूर रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी।
कांग्रेस नहीं चाहती थी कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह को विपक्ष की एकजुटता के तौर पर देखा जाए। क्योंकि, अभी तक कांग्रेस भी इस गठबंधन को लेकर बहुत सहज नहीं है। इसके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीर का हश्र भी बड़े नेताओं की दूरी की वजह बना। क्योंकि, 23 मई 2018 को शपथग्रहण समारोह की तस्वीर विपक्षी एकता के तौर पर पेश की गई, पर चुनाव से पहले ही विपक्षी एकता बिखर गई।
कर्नाटक में गठबंधन सरकार होने के बावजूद पार्टी अपने विधायक नहीं संभाल पाई और बाद में कुमार स्वामी की सरकार गिर गई और येदियुरप्पा की अगुआई में भाजपा ने सरकार का गठन किया। पार्टी के एक नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथग्रहण समारोह को बहुत ज्यादा अहमियत की जरुरत नहीं है। हम प्रदेश सरकार में तीसरे नंबर के हिस्सेदार है। यह सही है कि शिवसेना के साथ मिलकर हम और एनसीपी भाजपा को रोकने में सफल रहे हैं।
इसके साथ शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी के अंदर मतभेद भी शपथ ग्रहण समारोह को ज्यादा अहमियत नहीं देने की वजह बनी। पार्टी की कोशिश है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन को फिल्हाल प्रदेश तक सीमित रखा जाए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात न होना भी एक वजह है। महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे खुद पार्टी अध्यक्ष को आमंत्रित करेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आइये आपकी बीमारी का व्यपार करें
Next Article अमिताभ बच्चन ने दिए संकेत, फिल्मों से लेंगे संन्यास

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?