By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महामारी हमारे लिए सिर्फ चुनौती ही नहीं बल्कि अवसर भी:राहुल गांधी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

महामारी हमारे लिए सिर्फ चुनौती ही नहीं बल्कि अवसर भी:राहुल गांधी

Last updated: April 18, 2020 10:46 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना वायरस से देश और दुनिया की लड़ाई के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि- Covid-19 महामारी एक बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन यह एक अवसर भी है। हमें संकट के दौरान आवश्यक  समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को जुटाने की आवश्यकता है। राहुल ने एक ट्वीट के जरिए ये बातें कहीं।

बता दें कि इससे राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस शासित राज्य कोरोना की महामारी का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में एक अस्पताल से जुड़ी खबर साझा करते हुए राहुल ने एक ट्वीट में कहा कि कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी कोविड-19 का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। संक्रमित लोगों के इलाज के लिए नए और विशेष अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं, जैसे छत्तीसगढ़ में यह 200 बेड का कोरोना अस्पताल है। जो मात्र 20 दिन में मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि राज्य ने महामारी से लड़ने की तैयारी उसी दिन से शुरू कर दी थी जब आपने (राहुल) पहली बार आगाह किया था। हम मिलकर लड़ेंगे और मिलकर जीतेंगे।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलो में कमी देखी जा रही है, जो संकट के इस घड़ी में किसी राहत से कम नहीं है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 543 नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार (628 केस) की तुलना में कम ही हैं। वहीं कोरोना से मौत की बात करें तो पिछले 12 घंटे में 28 मौतें हुई हैं, मगर यह आंकड़ा कल (17 मौतें) की तुलना में थोड़ा अधिक है। हालांकि, कोरोना वायरस के प्रसार में गिरावट के रुझान देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों क मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14378 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 480 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कुल 14378 मामलों में से 11906  एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1991 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक 201 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3855 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 3855 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 3323 केस एक्टिव हैं और 331 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 201 लोगों की जान जा चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली सरकार का फैसला:प्राइवेट स्कूलों पर पहली बार हो सकती है आपदा प्रबंधन कानून के तहत कार्रवाई
Next Article कूल एंड फ्रेश समर फैशन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?