सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महागठबंधन के पक्ष में प्रचार करने बस्ती पहुंची मायावती, कहा मोदी नकली ओबीसी जबकि रामप्रसाद चौधरी असली
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

महागठबंधन के पक्ष में प्रचार करने बस्ती पहुंची मायावती, कहा मोदी नकली ओबीसी जबकि रामप्रसाद चौधरी असली

Last updated: May 7, 2019 7:02 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

राजकुमार गौतम/बस्ती। रविवार को बस्ती में यहां के लोकसभा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में चुनावी जनसभा करने आई बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुद को ओबीसी बताए जाने पर कहा कि असली ओबीसी राम प्रसाद चौधरी हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो खुद को बार-बार ओबीसी बता रहे हैं वह नकली ओबीसी हैं। मायावती इस दौरान बस्ती के जीआईसी इंटर कॉलेज प्रांगण में खचाखच भरे सपा-बसपा समर्थकों को संबोधित करते हुए गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की। लगभग 3 घंटे की देरी से सभा स्थल पर पहुंची बसपा सुप्रीमो के इंतजार में समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता काफी देर तक उनका इंतजार करते रहे और जब आईं तो लोग काफी देर तक हेलीकॉप्टर को देखते व तालियां बजाते नारे लगाते रहे। मंच पर पंहुचने के बाद बिना देरी किये मायावती ने डायस संभालते हुए अपने समर्थकों का संबोधित करना शुरू कर दिया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं मोदी सरकार के साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि अब तक केंद्र व राज्यों में अधिकतर कांग्रेस की सरकारें रही हैं बावजूद इसके कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कोई खास काम नहीं किया। उन्होंने भाषण के शुरुआत में ही कहा कि मोदी और भाजपा के लोग 5 चरणों में हुए मतदान के दौरान महागठबंधन के पक्ष में पड़े बम्पर वोटों से डरे हुए हैं जिसकी बौखलाहट उनके उल-जुलूल हरकतों से देखी जा सकती हैं उन्हें यह यकीन हो गया है कि इस बार जय भीम वालों की सत्ता देश में आ रही है।
इससे पहले लोगों महागठबंधन बस्ती के लोकसभा प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी व खलीलाबाद के प्रत्याशी कुशल तिवारी के अलावा कई अन्य वक्ताओं ने भी उपास्थि जनसमूह को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि यहां सपा बसपा का गठबंधन है जिसमें अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी भी शामिल है। बस्ती लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन की तरफ से रामप्रसाद चौधरी उम्मीदवार हैं जबकि खलीलाबाद क्षेत्र से कुशल तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इस दौरान जहां सपा कार्यकर्ता समाजवादी युवजन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व वहीं बसपा के जिला अध्यक्ष प्रेमसागर, महेन्द्रनाथ यादव, आर.के. गौतम व बिजेंद्र मणि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा महिला एवं गरीब, किसान मजदूर शामिल थे। इस दौरान पूरे प्रांगण में चारों तरफ कार्यकर्ताओं की भारी मजूदगी व पूरे समय लोगों का आना जारी रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अब बनेगी आरडी बर्मन की बायॉपिक
Next Article ओबामा ने पेरिस जलवायु करार पर मोदी का दिल जीतने की खातिर अपनाए थे कई तरीके

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?