सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाभियोग पर सीनेट में डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में दलीलें, तीन दिनों तक चली मैराथन बहस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

महाभियोग पर सीनेट में डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में दलीलें, तीन दिनों तक चली मैराथन बहस

Last updated: January 26, 2020 8:19 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने सीनेट में शनिवार (25 जनवरी) को बचाव में तर्क पेश किया। व्हाइट हाउस और बचाव पक्ष के प्रमुख वकील पैट सिपोलोन ने सीनेटर से कहा कि डेमोक्रेट्स ने जो भी आरोप लगाए हैं उन्हें साबित करने के लिए कोई भी सुबूत मौजूद नहीं हैं। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि चुनावी वर्ष में राष्ट्रपति को पद से हटाने के उनका प्रयास बहुत खतरनाक साबित होगा।

सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी 100 सदस्यीय सीनेट में 47 के मुकाबले 53 मतों से बहुमत में है। वहीं, निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपब्लिकन नेतृत्व सुनवाई के दौरान उच्च सदन में पक्षपात करेगा। निम्न सदन के खुफिया मामलों की स्थायी प्रवर समिति के अध्यक्ष एडम शिफ ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि निष्पक्ष सुनवाई हो, देश इसका हकदार है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी इतिहास में ट्रंप तीसरे राष्ट्रपति हैं, जिन्हें कांग्रेस ने औपचारिक रूप से आरोपित किया है।

डेमोक्रेट सदस्यों ने शुरुआती बहस पूरी की
अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रही महाभियोग की सुनवाई की शुरुआती बहस पूरी हो गई। डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन पर पद का दुरुपयोग और कांग्रेस की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप लगाया है। सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रबंधकों ने निष्पक्ष सुनवाई के अनुरोध के साथ तीन दिनों में 24 घंटे तक मैराथन बहस की।

सोमवार (27 जनवरी) से सुनवाई 
रविवार (26 जनवरी) को सीनेट का सत्र नहीं होगा। सोमवार और मंगलवार को ट्रंप के वकील सुनवाई के दौरान पक्ष रखेंगे। हालांकि ट्रंप के वकील जे सेकुलो ने कहा कि टीम ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अपने समय का कितना उपयोग करेगी।

सीनेट में गवाहों की पेशी
अगर सीनेट की मंजूरी मिलती है तो जनवरी के अंत या फरवरी के शुरुआती दिनों में डेमोक्रेट्स गवाहों को पेश करेंगे। गवाही से पहले सीनेट के सामने उनकी पेशी होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- हम लोकतांत्रिक आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध रहे, यही विकास का उत्तम मार्ग है
Next Article चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 51 पहुंची, राष्ट्रपति ने कहा- देश में मुश्किल हालात

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन्नईः स्वाध्याय दिवस – ज्ञान की आराधनाः साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 9, 2026
आईएससीएल सीजन 2 का आगाज: 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026
स्वाध्याय एक अच्छी खुराक, निरंतर ग्रहण करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 9, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?