By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मेट्रो लाइन की मरम्मत, इन लाइनों पर रहेगा ब्लॉकेज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मेट्रो लाइन की मरम्मत, इन लाइनों पर रहेगा ब्लॉकेज

Last updated: February 10, 2019 11:20 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:नवी मुंबई मेट्रो लाइन-वन के काम को गति देने के लिए रविवार को मध्य रेलवे पर 7 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक निलजे-कलंबोली के बीच अप-डाउन लाइनों पर सुबह 9.50 बजे से शाम 4.50 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान 100 मीटर का ट्रेस स्पैन (बीम बनाने के लिए ढांचा) लॉन्च किया जाएगा, जिससे मध्य रेल की लोकल सहित दर्जनों लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
यह ट्रेस नवी मुंबई मेट्रो लाइन-वन के नौवें और दसवें स्टेशन अमनदूत और तलोजा को जोड़ने का काम करेगा। नवी मुंबई मेट्रो की चार लाइनें बनेंगी, जो नवी मुंबई एयरपोर्ट को भी जोड़ेंगी। पहली लाइन बेलापुर और पेंधार के बीच में बनाई जा रही है, जिसमें कुल 11 स्टेशन हैं।

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित:16345 एलटीटी- तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस रविवार को एलटीटी के बजाए पनवेल से चलेगी। 50103 दादर-रत्नागिरी पैसेंजर भी दादर के बजाए पनवेल से चलेगी। 12619 एलटीटी-मंगलौर जंक्शन मत्स्यगंधा एक्सप्रेस 10 रविवार को 3.20 बजे के बजाए 3.50 बजे एलटीटी से रवाना होगी। 50104 रत्नागिरी- दादर पैसेंजर की यात्रा पनवेल में ही समाप्त कर दी जाएगी। 17321 हुबली-एलटीटी एक्सप्रेस का रास्ता बदल कर पनवेल से चलाई जाएगी। 16346 तिरुवनंतपुरम-एलटीटी नेत्रावती एक्सप्रेस अपने तय समय से देरी से पहुंचेगी।

हार्बर लाइन पर ब्लॉक:छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-चूनाभट्टी-बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.10 बजे तक और चूनाभट्टी-बांद्रा-सीएसएमटी अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक और पश्चिम रेलवे पर सांताक्रुज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच सुबह 10.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। सुबह 11.34 बजे से शाम 4.23 बजे तक सीएसएमटी-वडाला रोड से वाशी-बेलापुर-पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 9.56 बजे से शाम 4.16 बजे तक सीएसएमटी से बांद्रा-गोरेगांव के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

पश्चिम रेलवे:
सुबह 10.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक सांताक्रुज तथा गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान अप-डाउन दिशा की फास्ट ट्रेनों को सांताक्रुज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाया जाएगा। इस ब्लॉक के दौरान अप-डाउन दिशा की कुछ लोकल ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article श्री लंका क्रिकेट की गिरावट को देखकर दुख होता है: मुरलीधरन
Next Article रेलवे ट्रैक पर अब कचरा फेंकने वालों पर होगा केस दर्ज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?