जमुई: सिकन्दरा से सटे लखीसराय के हलसी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला महरथ मध्यान भोजन खाने से लगभग 60 बच्चे बीमार हो गए। बीमार बच्चों में से सिकंदरा सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे 44 छात्र-छात्राएं एवं बाकी निजी क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन में छिपकली मिलने के बाद छात्रों को पेट दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है। स्कूल के लगभग चार दर्जन बच्चों को पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उन्हें सिकन्दरा अस्पताल में इलाज के लिये ले जाया गया। जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। लेकिन इस लापरवाही ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में मिड डे मील व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इधर जमुई के सिविल सर्जन श्याम मोहन दास ने बताया कि अस्पताल पूरे अलर्ट मोड पर था जरूरी दवाएं एवम डॉक्टर मौजूद थे। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

