मुंबई। मेवाड़ महिला मंडल मुंबई श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्य मुनि जी मा .आदि थाना उपप्रवर्तनी तप गौरव निधि परम पूज्य श्री विजय प्रभा जी मा. आदि थाना के प्रेरणा व आशीर्वाद से मेवाड़ पूज्य प्रवर्तक भोले बाबा श्री मदन मुनि जी मा. की 65 की दीक्षा जयंती के उपलक्ष में अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में गरीब बच्चों की संस्था में महाराष्ट्र बालग्राम पनवेल मेभव्य दान का कार्यक्रम किया गया ।जिसमें संस्था की आवश्यकता के अनुसार गोदरेज की अलमारी व कुर्सियां दान दी गई ।तथा दिवाली के उपलक्ष में उन सभी बच्चों को भोजन करवाया गया तथा ,फल व मिठाई भी वितरित की गई ।संस्था के 30 से अधिक बच्चों के साथ गुरुदेव की दीक्षा जयंती की हार्दिक शुभ मंगल कामनाओं के साथ दिपावली का त्यौहार मनाया गया ।बच्चों के साथ सभी बहनों ने इस सेवा कार्य का आत्मीय आनंद उठाया।पनवेल श्री संघ, महिला मंडल व कन्या मंडल ने इसमें पूर्ण सहयोग किया ।सलाहकार समिति से बेबी बेन डागलिया,ललिता सोनी,लाजवंती बडाला अंजना तातेड़,रेनू बोहरा,कंचन एल सिंघवी,निर्मला पामेचा की विशेष उपस्थिति रही ।पनवेल संघ अध्यक्ष हस्तीमल कराड ,मंत्री शैलेंद्र खेरोदिया ,जयंती परमार,अध्यक्षा शकुंतला चंडालिया ,मंत्री शर्मिला बापना, ममता सोनी ,विमला खेरोदिया ,मीना परमार, मंजू कागरेचा, संगीता संचेती ,आशा सोलंकी, इंदिरा कराड़,प्रवीणा चंडालिया ,रेखा चपलोत, रिया चंडालिया, दिव्या कागरेचा,उगम बेन परमार, कंचन एस सिंघवी ,मंजू लोढ़ा,शांता वडालमिया , भारती वडाला,विजयलक्ष्मी चंडालिया ,गोपी बहन,कविता वागरेचा, पवन सिसोदिया ,आदि सभी बहनों की विशेष सेवा व उपस्थिति रही।यह जानकारी महामंत्री कंचन एल सिंघवी ने दी।

