लखनऊ:जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 365 हटाने के बाद सियासी दलों की तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कश्मीर दौरे से लौटाए जाने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। ऐसे में अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सियासी पंडितों को चौंकाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने इशारों में राहुल गांधी के कश्मीर जाने के फैसले को गलत बताया। मायावती ने कहा कि कांग्रेस या अन्य पार्टी के नेताओं के कश्मीर जाने से केंद्र और वहां के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को राजनीति करने का मौका मिल रहा है।
मायावती ने ट्वीट करके बताया कि बीएसपी ने आखिर क्यों संसद में आर्टिकल 370 हटाए जाने का समर्थन किया। मायावती ने ट्वीट किया, ‘बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता और अखंडता के पक्षधर रहे हैं, इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से धारा 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे। इसी खास वजह से बीएसपी ने संसद में इस धारा को हटाए जाने का समर्थन किया।’
मायावती ने कांग्रेस और विपक्ष पर बोला तीखा हमला

