सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मायावती का जन्मदिन खास अंदाज में मनाने की तैयारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मायावती का जन्मदिन खास अंदाज में मनाने की तैयारी

Last updated: January 5, 2020 9:32 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस 15 जनवरी को मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जन्मदिन प्रदेश के सभी मंडलों में जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बसपा कार्यकर्ता इस दिन गरीबों और निराश्रितों की मदद भी करेंगे। जन्मदिवस के मौके पर मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में मायावती द्वारा दिए जाने वाले संदेश को लाइव दिखाए जाने की तैयारी भी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनका सारा ध्यान उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर है। इसी उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने के साथ भाईचारा कमेटियों में युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने का काम किया जा रह है। मायावती अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्याकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में खास टिप्स दे सकती हैं। मसलन चुनाव की तैयारियों को कैसे और किस आधार पर किया जाना है। इस दौरान वह भाजपा का पोल खोलो अभियान भी चलाने की घोषणा भी कर सकती हैं।

जातीय समीकरण पर ध्यान
बसपा सुप्रीमो लोकसभा चुनाव 2019 सपा के साथ गठबंधन पर लड़ी थीं। गठबंधन टूट चुका है। दोनों पार्टियां अलग हो चुकी हैं। अब अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारियां हो रही हैं। बसपा विधानसभा चुनाव 2022 में नए जातीय समीकरण के आधार पर मैदान में उतरने की तैयारियां कर रही हैं। खासकर उसकी नजर मुस्लमानों पर है। इसलिए वह अपने जन्मदिन पर इस पर भी कुछ संकेत दे सकती है। अमूमन वह अपने जन्मदिन पर लखनऊ में ही रहती हैं और इस दौरान अपने जीवन व संघर्षों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी करती हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रामनवमी से राम मंदिर निर्माण शुरू करने का प्रस्ताव
Next Article 26 जनवरी की परेड में बिहार की झांकी शामिल नहीं होने पर ये बोले नीतीश कुमार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?