By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मायावती-अखिलेश की पहली संयुक्त रैली देवबंद में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मायावती-अखिलेश की पहली संयुक्त रैली देवबंद में

Last updated: March 15, 2019 11:24 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:बसपा, सपा व रालोद का संयुक्त चुनावी अभियान नवरात्र के शुभ मौके पर शुरू होगा। इन तीन शीर्ष नेताओं की पहली रैली सहारनपुर के देवबंद में 7 अप्रैल को होगी। इसके बाद तीनों दल एक दर्जन सीटों पर रैलियां करेंगे।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इन संयुक्त रैलियों की शुरुआत नवरात्र के पवित्र दिनों में होगी। इस तरह की रैलियां पूरे सूबे में होंगी, जिसमें गठबंधन के नेता संयुक्त रूप से मंच साझा करेंगे।

दूसरी रैली आठ अप्रैल को मेरठ और तीसरी नौ अप्रैल को नगीना में आयोजित की जाएगी। इनमें भी गठबंधन के सभी नेता एक साथ मंच *पर होंगे। गठबंधन में सहारनपुर सीट बसपा कोटे में गई है। पहले चरण के मतदान वाली सीटों में सहारनपुर भी है। इस सीट से एक अल्पसंख्यक वर्ग के नेता को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है।

गठबंधन का जनता पर अच्छा प्रभाव: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि फीडबैक से पता चला है कि बसपा, सपा और रालोद गठबंधन का अच्छा प्रभाव जनता पर है। गठबंधन की तीनों पार्टियों के समर्थक व कार्यकर्ता आपसी गिले-शिकवे व मनमुटाव को भुलाकर जी-जान से भाजपा को पराजित के लिए काम कर रहे हैं।

मायावती ने गुरुवार को प्रदेश व मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पार्टी के जिम्मेदार लोगों की अहम बैठक में ये बातें कही। उन्होंने भाजपा को दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक विरोधी बताते हुए कहा कि इस वर्ग के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के साथ अन्य जरूरी राजनीतिक व चुनावी मुद्दों पर विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया।

बेहतर तालमेल के लिए सपा बसपा की खास रणनीति
सपा-बसपा ने अपने प्रत्याशियों की मजबूती के लिए आपसी तालमेल पर जोर देते हुए खास रणनीति बनाई है। एका का संदेश बूथ स्तर तक देने के लिए शीर्ष नेताओं ने अपने अपने संगठन को खास निर्देश दिए हैं।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जल्द अपनी अपनी पार्टी के नेताओं को गठबंधन की लोकसभा सीट की अलग-अलग जिम्मेदारी सौपेंगे। सूत्रों के मुताबिक जिस सीट पर सपा लड़ेगी। वहां का चुनाव प्रबंधन बसपा के वरिष्ठ नेता संभालेंगे। इसी तरह बसपा वाली सीट पर सपा के नेता प्रचार समन्वय का हिस्सा संभालेंगे। इससे एका का संदेश वोटरों तक जाएगा और वोट ट्रांसफर होने में आसानी होगी। यही नहीं दोनों दलों के झंडे, पोस्टर, बैनर, बिल्ले पर मायावती व अखिलेश की एक साथ फोटो व चुनाव चिन्ह होंगे। इसके अलावा दोनों दलों के प्रत्याशी एक दूसरे दल के कार्यालय जाएंगे और सहयोग तालमेल बढ़ाएंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि किसानों से ख़बर मिली है कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दी गई राशि 24 घंटे के अंदर ही किसानों के खातों से वापस ले ली गई। भयंकर जुमला पार्टी तो अब वादाखिलाफ़ी के साथ जनता को धोखा भी दे रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article IAF के फाइटर जेट PAK का जवाब देने के लिए तैयार
Next Article मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किए जाने पर US सांसद ‘निराश’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न
social
May 1, 2026
“नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण
social
May 1, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
social
May 1, 2026
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?