सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: माया, ममता और अखिलेश ने बिगाड़ा कांग्रेस के जश्‍न का माहौल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

माया, ममता और अखिलेश ने बिगाड़ा कांग्रेस के जश्‍न का माहौल

Last updated: December 17, 2018 2:13 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली: कांग्रेस के खेमे में आज जश्‍न का माहौल है। राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में आज नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कमल नाथ और भूपेश बघेल शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कांग्रेस ने तीन राज्यों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए 25 पार्टियों को न्योता भेजा है। इसके जरिए कांग्रेस ‘विपक्षी एकता’ का बल दिखाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह में कौन आ रहा है, इससे ज्‍यादा लोगों की नजरें इस पर टिकी हुईं हैं कि कांग्रेस के इस भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन नहीं आ रहा है? बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी एकता को झटका देने की तैयारी कर दी हैं?
अखिलेश यादव शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। मायावती के अलावा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं दिखेंगी। वैसे ममता बनर्जी ने कहा है कि वह पारिवारिक मजबूरियों के चलते शामिल नहीं हो पाएंगी, लेकिन उनकी तरफ से उनके प्रतिनिधि वहां मौजूद होंगे। लेकिन मायावती और अखिलेश ने शामिल नहीं होने के लिए अभी तक कोई वाजिब कारण नहीं बताया है। ऐसे में संकेत साफ है कि विपक्षी एकता का जो ताना-बाना कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी बुन रहे हैं, वो बिखरता नजर आ रहा है।
बता दें कि पहले शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में होगा, उसके बाद भोपाल और फिर रायपुर। यहां विपक्षी एकता का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है, जैसा कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में देखने को मिली थी। ऐसी कांग्रेस के खेमे में उम्‍मीद जताई जा रही है। विपक्षी नेता चंद्र बाबू नायडू, फारूक अब्दुल्ला, शरद पवार और स्टालिन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी न्योता दिया है। आप की तरफ राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह इस समारोह में शामिल हो रहे हैं।
दरअसल, विपक्ष अभी तक राहुल गांधी के नाम पर एकमत नहीं है। तीन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद कांग्रेस को बल जरूर मिला है, वहीं कुछ नेता राहुल गांधी के नेतृत्‍व के भरोसे 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह भी दे रहे हैं। लेकिन ज्‍यादातर विपक्षी नेताओं को राहुल गांधी स्‍वीकार नहीं हैं। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले चेन्नई में एक कार्यक्रम में द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित कर विपक्षी नेताओं को भौहें तनवा दी हैं। चेन्नई में रविवार को द्रमुक मुख्यालय में एम करुणानिधि की प्रतिमा के अनावरण के बाद एक रैली में स्टालिन ने प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी में नरेंद्र मोदी को हराने की क्षमता है।
प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल के नाम की घोषणा का अभी किसी ने खुलकर विरोध तो नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विपक्ष के नेता 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए किसी को प्रधानमंत्री का प्रत्याशी बनाए जाने के पक्ष में नहीं हैं। स्टालिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के एक शीर्ष नेता ने कहा कि सपा, तेदेपा, बसपा, तृकां और एनसीपी स्टालिन की घोषणा से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री के बारे में फैसला होना चाहिए।
राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए किया जा रहा शक्ति-प्रदर्शन माना जा रहा है। लेकिन अब विपक्षी एकता टूटती नजर आ रही है। राहुल गांधी को विपक्ष को एकजुट करने के लिए अब किसी नई रणनीति पर जल्‍द ही काम करना पड़ेगा, क्‍योंकि लोकसभा चुनाव में अब ज्‍यादा समय नहीं बचा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में बदलाव के संकेत, जानें किन्हें मिलेगी तरजीह
Next Article ‘Zero’ की अडवांस बुकिंग हुई शुरू

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्वयम् वी कनेक्ट की बैठक में 1.5 करोड़ के व्यवसाय का पड़ाव हुआ पूरा
social
September 23, 2026
लालबागचा राजा गणपति उत्सव में अमूल ने भक्तों के साथ मनाया उत्सव
Business Mumbai / Maharshtra
September 23, 2026
हवमोर ने लालबागचा राजा में गणेश उत्सव की खुशी को डांस सेलिब्रेशन के साथ इंतजार के पलों को बनाया मजेदार
Business Mumbai / Maharshtra
September 23, 2026
आठ साल बाद ‘सयोनी’ में लौटीं रश्मि देसाई, आज से शुरू होगी जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी
entertainment
September 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?