By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मौलाना फजलुर रहमान बोले- इमरान खान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आजादी मार्च
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

मौलाना फजलुर रहमान बोले- इमरान खान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आजादी मार्च

Last updated: November 7, 2019 9:15 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में राजनीतिक गतिरोध और बढ़ गया है। राजधानी में लाखों समर्थकों के साथ डटे मौलाना फजलुर्रहमान के दल जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ (जेयूआई-एफ) ने बुधवार को साफ कर दिया कि हम देश बचाने आए हैँ। प्रधानमंत्री के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा। जेयूआई-एफ की केंद्रीय समिति की बुधवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि इमरान खान के इस्तीफे तक आजादी मार्च को जारी रखा जाएगा। जेयूआई-एफ के नेता मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी ने इसकी जानकारी दी।
जुल्फीकार अली भुट्टो से बड़े नेता नहीं हैं इमरान: मौलाना
हालांकि, इससे पहले खुद मौलाना फजल ने कहा था कि अगर सरकार बीच का रास्ता ढूंढना और गतिरोध तोड़ना चाहती है तो उसे विपक्षी दलों को अपने सुझाव देने चाहिए। मौलाना ने कहा कि इमरान जुल्फीकार अली भुट्टो से बड़े नेता नहीं हैं। उन्हें भी इस्तीफा देकर चुनाव कराने पड़े थे। इमरान को भी कराने होंगे। वहीं, बुधवार को इस्लामाबाद में बारिश के कारण प्रदर्शनकारियों को हो रही दिक्कत पर इमरान खान द्वारा प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश को भी जेयूआई-एफ ने खारिज कर दिया।
जब जहाज डूबता है तो सभी डूबते हैं: मौलाना
हैदरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री अपनी मदद को अपनी जेब में रखें। हमने अपनी व्यवस्था की हुई है। हमारे लोग अपनी तैयारी करके आए हैं। बारिश तो अल्लाह की रहमत है, समस्या हुक्मरान हैं।’ पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही और पीएमएल-क्यू अध्यक्ष चौधरी शुजात हुसैन के साथ मुलाकात के बाद मौलाना ने कहा, ‘सकारात्मक जवाब की स्थिति अभी नहीं बनी है। यह हर किसी का देश है, जब जहाज डूबता है तो हम सभी डूबते हैं। देश में अशांति है और यह हर किसी की जिम्मेदारी है कि इस अशांति को खत्म किया जाए।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भगोड़े नीरव मोदी को ब्रिटेन की कोर्ट से लगा तगड़ा झटका
Next Article 13 साल की उम्र में किया अगवा, तीन बार बेचा और कईयों बार हुआ रेप’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी बोले-पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा, आश्वासन नहीं कुछ करके दिखाओ
national
July 23, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, डोंबिवली की साधारण सभा संपन्न
social
July 23, 2026
आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?