वाशिंगटन:दुनिया के सबसे पुराने और मजबूत लोकतंत्र होने का दावा करने वाले अमेरिका की मानवाधिकार के मानक पर सबसे कमजोर र्रैंंकग पायी गई। र्वेंलगटन स्थित ‘ह्यूमन राइट्स मेजरमेंट इनीशिएटिव’ के विशेषज्ञों ने 19 अमीर देशों के मूल्यांकन में यह पाया है। यह सर्वे गुरुवार को प्रकाशित हुआ।
19 देशों पर हुआ अध्ययन : ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, नेपाल, मोजाम्बिक, अंगोला, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक कांगो गणराज्य, सऊदी अरब, जॉर्डन, ब्रिटेन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको, वेनेजुएला और ब्राजील।
ये भी जांच की कसौटी
अभिव्यक्ति और संगठन की स्वतंत्रता, सरकार में प्रतिभाग करने का अधिकार, राज्य या उसके एजेंट द्वारा यातना देने के लिए की जाने वाली राजनीतिक गिरफ्तारी को भी मानक मानकर यह अध्ययन किया गया।
नागरिकों को बेखौफ आजादी देने में पीछे
इस अध्ययन में अमेरिका को अपने नागरिकों को जीने के लिए बेखौफ माहौल देने में सबसे पीछे पाया गया। बिना किसी प्रताड़ना के आजाद रहने के अधिकार, भोजन और स्वास्थ्य के अधिकार में भी अमेरिका को अन्य देशों की तुलना में सबसे कम अंक दिए गए।
अल्पसंख्यक असुरक्षित
ह्यूमन राइट्स मेजरमेंट इनीशिएटिव की संचालिका ऐनी मैरी ब्रूक ने बताया कि दो साल के अध्ययन में वह कोई खास पैटर्न तो नहीं देखतीं लेकिन आंकड़ें बताते हैं कि अमेरिका में मानवाधिकार संबंधी सबसे ज्यादा हमले अल्पसंख्यकों पर हुए हैं।
नागरिकों को सुरक्षा देने में दक्षिण कोरिया से भी फिसड्डी
नागरिकों को सरकार से सुरक्षा मिलने के मामले में अमेरिकी की प्रगति कम है। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया से तुलना करने पर पाया गया कि अमेरिका ऐसा अकेला ऐसा देश है जहां मृत्यु दंड, हिरासत के दौरान मौत और सीमा पर बच्चों को उनके मां-बाप से अलग कर देने की घटनाएं होती हैं।
यहां कमजोर : नागरिक व राजनीतिक अधिकार
सशक्तिकरण : 4.9/10 र्रेंटग
राज्य प्रदत्त सुरक्षा : 5.4/10 र्रेंटग
अमेरिका में सशक्तिकरण के स्तर पर स्थिति औसत से नीचे है। इसके तहत नागरिक,राजनीतिक अधिकार आते हैं। राज्य से सुरक्षा का अधिकार मानक के तहत स्थिति गंभीर है।
यहां मजबूत : गुणवत्तापूर्ण जीवन में स्थिति औसत
रिपोर्ट ने अमेरिका में आर्थिक व सामाजिक अधिकार क्षेत्र की स्थिति को 82.8% बताया है जो औसत है। गुणवत्तापूर्ण जीवन के तहत जीवन का अधिकार, अच्छे भोजन व स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अपना मकान जैसे मानक आते हैं।

