मुंबई:जहां एक ओर कंंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ इन दिनोंं बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैै वहींं फिल्म को लेकर विवाद भी बढ़ते ही जा रहे हैं. ऐसे मेंं कंगना का हौसला बढ़ाने वालों की भी कमी नहीं है. अब बॉलीवुड क्वीन कंंगना रनौत को इंडस्ट्री की सीनियर अदाकाराओं का प्यार मिल रहा है. जी हां बॉलीवुड की ‘मोनालीसा’ के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस वहीदा रहमान और आशा पारेख ने दिल खोलकर कंगना की एक्टिंग और डायरेक्शन की तारीफ की है.
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान का कहना है कि उन्हें ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ जैसी फिल्म का निर्देशन करने और साथ ही शानदार अभिनय करने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत पर गर्व है.
फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान 80 वर्षीया वहीदा रहमान ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत की. उनके साथ आशा पारेख भी मौजूद थीं.
उन्होंने कहा, “मैं कंगना से यह फिल्म दिखाने के लिए कहा क्योंकि मैं इसे देखने के लिए उत्साहित थी. मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई. उन्होंने बहुत अच्छा अभिनय और निर्देशन किया है.”
उन्होंने कहा, “फिल्म में वह बहुत सुंदर भी लग रही हैं. मैं बहुत खुश हूं और मुझे उन पर गर्व है कि उन्होंने ये फिल्म बनाई और इतना शानदार अभिनय भी किया.”
‘मणिकर्णिका…’ देखकर भावुक हुईं वहीदा रहमान

