ठाणे। युग प्रधानाचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री अनंत कुमार जी ठाणा-2 का तेरापंथ भवन थाणे में मंगल भावना समारोह का आयोजन हुआ। मुनिश्री अनंत कुमार जी ने अपना पिछला चातुर्मास तेरापंथ भवन थाने में किया था । अभी मुनि श्री आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञा से कर्नाटक की ओर विहार कर रहे हैं इसलिए मुनिश्री की आगामी चातुर्मास एवं यात्रा के लिए तेरापंथ समाज थाने की ओर से मंगल भावना समारोह का आयोजन हुआ।
मुनिश्री अनंत कुमार जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि यह एक नियति का योग है की पुनः इसी थाना क्षेत्र के तेरापंथ भवन में आना हुआ जहां हमारा पिछला चातुर्मास हुआ था। मुनिश्री ने चातुर्मास कालीन विशेष आयोजित कार्यक्रम एवं गतिविधियों का लेखा-जोखा बताया ।मुनि श्री ने बताया कि यहां पर हमने देखा तेरापंथ सभा युवक परिषद एवं महिला मंडल तीनों का अच्छा सामंजस्य है परस्पर में अच्छा योग है। किसी भी कार्यक्रम की सफलता तभी होती है जब टीम के रूप में कार्य करते हैं। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेंद्र जी वागरेचा अच्छे लीडर है सदैव सकारात्मक चिंतन के व्यक्तित्व है।
सभा के मंत्री पवन जी ओस्तवाल जिन्होंने चातुर्मास में परिपूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया ।प्रायोगिक रूप में कहे तो हम भुज कच्छ से चले तब से अब तक सतत संपर्क में रहते हैं और संतों की सुखसता के लिए निरंतर चिंतनशील रहते हैं। बड़े गंभीर एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी है। उन्होंने चातुर्मास में जोड़े से अठाई तप भी किया था।
मुनि श्री ने फरमाया कार्य अध्यक्ष नरेश जी बाफना बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं जो भी काम हाथ में लेते हैं वह पूरी लगन से करते हैं, पूरा कोपरी समाज पूर्ण जागरूकता से सभी कार्यक्रमों में अपने उपस्थिति दर्ज करता है। संपूर्ण थाने का पूरा श्रावक समाज बहुत ही जागरूकता से उपासना,साधना व सेवा में लगा रहता है।
मुनि श्री के सहवर्तीमुनिश्री जैनम कुमार जी जिनका थाना तेरापंथ समाज के साथ एक विशेष सहयोग रहा की उनका दीक्षा से पूर्व मंगल भावना समारोह भी विस्तृत रूप से यही पर किया गया था और उनकी पहली यात्रा का मंगल भावना कार्यक्रम भी थाना में ही हो रहा है। मुनिश्री जैनमकुमार जी ने भी शरीर और आत्मा दो तत्वों की व्याख्या करते हुए लोगों को आत्मा की ओर मुड़ने की प्रेरणा दी एवं तपस्या करने वाले तपस्वियों के प्रति अनुमोदना प्रेषित की।कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के कार्या ध्यक्ष नरेश जी बाफना, अणुव्रत समिति मुम्बई के अध्यक्ष रमेश जी सोनी , अणुव्रत समिति के कार्याध्यक्ष मनोहर जी कच्छारा , कोषाध्यक्ष कमलेश जी चंडालिया , तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता जी चंडालिया, तेरापंथ युवक परिषद कोपरी के अध्यक्ष आलोक जी बाफना ,सिटी युवक परिषद के अध्यक्ष सुरेश जी श्रीश्रीमाल वागले युवक परिषद के अध्यक्ष पुनीत ओस्तवाल, डोंबिवली सभा के अध्यक्ष दलपत जी इंटोदिया, ज्ञानशाला से निशा भटेवरा, श्रीमती राजू जी नाहटा, प्रमिला जी सूर्या, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सहमंत्री अंकुर जी लुनिया ,टीएफ के अध्यक्ष अविनाश जी गोगड, विनोद जी
ओस्तवाल, कमलेश जी दुगड़, प्रवीण डांगी एवं अनेक व्यक्तियों ने अपने मन की भावनाएं मंगल भावना के रूप में मुनि श्री के प्रति प्रस्तुत की ।कार्यक्रम का प्रारंभ तेरापंथ महिला मंडल की बहनों के मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम में मुनि श्री के सन 2025 के चातुर्मास में 8 दिनों की तपस्या एवं उससे ज्यादा तपस्या करने वाले तपस्वियों का तप अभिनंदन भी किया गया।
ठाणे समाज द्वारा नव निर्वाचित अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश जी सोनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया साथ ही abtyp सह मंत्री अंकुर जी लुनिया का भी स्वागत किया गया। चातुर्मास में आर्थिक अनुदानदाताआओं का भी मोमेंट के माध्यम से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के मंत्री पवन की औस्तवाल ने किया। कार्यक्रम में विशेष कार्यकर्ता के रूप में अशोक जी नौलखा एवं कमलेश जी चंडालिया का भी सम्मान किया गया।
ठाणे में हुआ मंगल भावना समारोह का आयोजन

