सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मालदा में बोले अमित शाह – लोकतंत्र का गला घोंट रही ममता सरकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मालदा में बोले अमित शाह – लोकतंत्र का गला घोंट रही ममता सरकार

Last updated: January 22, 2019 3:16 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

मालदा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य की टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला।मालदा रैली में अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल में लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश करने आया हूं।
हमारा संकल्प है कि हम ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगे, ये सरकार बंगाल के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 2019 का चुनाव तय करेगा कि क्या हत्याएं करवाने वाली टीएमसी सरकार रहेगी या जाएगी। उन्होंने कहा कि ममता सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
मालदा रैली में अमित शाह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लगातार बंगाल में मेहनत कर रहे थे। हमारी यात्रा निकलती तो उनकी सरकार की अंतिम यात्रा निकल जाती, इसलिए परमिशन नहीं दी गई। लेकिन हम अब ज्यादा मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल को कंगाल कर दिया है। अमित शाह ने कहा कि इतने बड़े ब्रिगेड समारोह में किसी ने भारत माता की जय या वंदे मातरम के नारे नहीं लगाए।
मालदा रैली में अमित शाह ने कहा कि ममता सरकार को घुसपैठिए प्यारे लगते हैं, हम लोग घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे। शाह ने कहा कि बंगाल से किसी भी हिंदू-सिख शरणार्थियों को बाहर नहीं किया जाएगा और नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी ने दुर्गा विसर्जन की अनुमति नहीं दी, अगर यहां नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान जाकर करेंगे।
अमित शाह ने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल की संस्कृति को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सुभाष बाबू का सम्मान नहीं किया लेकिन नरेंद्र मोदी उनका सम्मान करने अंडमान पहुंचे। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने राज्य के उद्योग को खत्म किया। बंगाल की जनता ने कम्युनिस्ट को हटाया और ममता बनर्जी को मौका दिया, लेकिन आज लोग कह रहे हैं कि इनसे अच्छा तो कम्युनिस्ट थे।
मालदा जिले में जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह बुधवार को झाड़ग्राम जिले और बीरभूम के सिउड़ी में जनसभा करेंगे।
गुरुवार को अमित शाह की जनसभा के दक्षिण 24 परगना के जयनगर और नदिया जिले में होनी है। तीन दिनों तक लगातार जनसभा के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।
हेलिकॉप्टर को लैंड करने को लेकर हुआ था विवाद
आज मालदा जिले में होने वाली अमित शाह की जनसभा के पहले काफी हंगामा बरपा रहा है। पहले राज्य सरकार ने यह कहते हुए मालदा एयरपोर्ट पर उनके हेलिकॉप्टर को लैंड करने की अनुमति नहीं दी थी कि वहां निर्माण का काम चल रहा है जबकि वहां किसी तरह का कोई निर्माण नहीं हो रहा है। जब देशभर में इसे लेकर हंगामा मचा तब राज्य प्रशासन ने एयरपोर्ट के बजाय एक होटल की जमीन पर बने अस्थाई हेलीपैड पर अमित शाह के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति दी है।
तीन दिन तक अलग-अलग जिलों में करेंगे रैली
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली करने वाले हैं। अपनी इस रैली के जरिए अमित शाह पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। तीन दिन तक शाह राज्य के अलग-अलग जिलों में रैलियां करेंगे। 22 से 24 जनवरी तक अलग-अलग जिलों में रैलियां प्रस्तावित हैं। मालदा में आज की सभा के बाद बुधवार को अमित शाह का बीरभूम और गुरुवार को नादिया जिले में रैली का कार्यक्रम है। बीजेपी अध्यक्ष जहां अपने इस रैली में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को राज्य की जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे, वहीं ममता बनर्जी समेत तमाम विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला करेंगे। अमित शाह की मालदा रैली को महागठबंधन की मोर्चाबंदी के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
ममता बनर्जी ने दिया ये तर्क
वहीं ममता बनर्जी ने कहना है कि अनुमति दी गई थी, लेकिन यह सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। पुलिस ने कहा था कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकॉप्टर किसी और स्थान पर उतारा जाना चाहिए। पुलिस के अनुरोध पर मैंने भी अपने चॉपर को उतारने की जगह बदल दी थी। उन्होंने कहा है कि हमने बैठक की अनुमति इसलिए दी थी क्योंकि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। भाजपा सूचनाओं को तोड़-मरोड़कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मालदा प्रशासन ने होटल गोल्डन पार्क के सामने वाले उसी ग्राउंड पर अमित शाह के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की इजाजत दी है जहां सीएम का हेलीकॉप्टर उतरता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article EVM Hacking: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, ईवीएम हैकिंग कार्यक्रम में क्या कर रहे थे कपिल सिब्बल?
Next Article रामप्रसाद जैसवार को बसपा ने बनाया प्रदेश सचिव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?