सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: MALAYSIA OPEN: किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु बाहर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

MALAYSIA OPEN: किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु बाहर

Last updated: April 5, 2019 10:26 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

कुआलालम्पुर:भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने मलेशियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जबकि पीवी सिंधु को महिला एकल वर्ग और प्रणव जेरी चोपड़ा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी को मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत ने थाईलैंड के खोसिट फेटप्रदाब को सीधे गेमों में मात दी। भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबले को 21-11, 21-15 से अपने नाम किया। यह मैच 32 मिनट तक चला।

पीवी सिंधु को दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून ने दी मात
क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना चीन के चेन लोंग से होगा जिन्होंने थाईलैंड के ही कांटफोन वांगचारगोएन को 22-20, 21-13 से मात दी। दूसरी ओर, सिंधु को महिला एकल वर्ग के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून ने मात दे बाहर का रास्ता दिखाया। ह्यून ने सिंधु को 21-18, 21-7 से मात दी। यह मुकाबला 42 मिनट तक चला। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों में अच्छी प्रतिस्पर्धा हुई, लेकिन दूसरे गेम में सुंग पूरी तरह से रियो ओलम्पिक-2016 की रजत पदक विजेता पर भारी रही।

प्रणव-सिक्की की मिश्रित युगल जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर
मिश्रित युगल वर्ग में प्रणव-सिक्की को तीन गेम तक चले एक कड़े मुकाबले में मलेशिया की तान कियान मेंग और लेई पेयी जिंग की जोड़ी ने 15-21, 21-17, 21-13 से शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी की मुकाबले में दमदार शुरूआत रही। पहले गेम में प्रणव-सिक्की ने अच्छी समझबूझ दिखाते हुए 21-15 से जीत दर्ज कर बढ़त बना ली। दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने वापसी की और यहां से भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन गिरता चला गया। तीसरे गेम को 21-13 के बड़े अंतर से जीतते हुए मलेशियाई जोड़ी ने अगले दौर में जगह बनाई। यह मुकाबला कुल 56 मिनट तक चला।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सवा सौ करोड़ लोगों को चोट लगने से डरता हूं:पीएम मोदी
Next Article आडवाणी ने ‘देश पहले, फिर पार्टी, आखिर में खुद’ ब्लॉग में लिखा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026
मुंबई से 12 वर्षों की ‘श्री नारायण रथयात्रा’ का शुभारंभ
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?