By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मैं पब्लिक के मुद्दे उठाता हूं और आम आदमी पार्टी ने मुझे बोलने से रोकाः राघव चड्ढा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मैं पब्लिक के मुद्दे उठाता हूं और आम आदमी पार्टी ने मुझे बोलने से रोकाः राघव चड्ढा

Last updated: April 3, 2026 12:48 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं पब्लिक के मुद्दे उठाता हूं और आम आदमी पार्टी ने मुझे बोलने से रोक दिया है।
श्री चड्ढा ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा कर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद मैं ऐसे विषय उठाता हूं, जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आप ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए।
उन्होंने कहा कि अब कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? जब भी मैं बोलता हूं, मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं। एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, जोमैटो-ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर्स की समस्या, खाने में मिलावट का मुद्दा, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक का मुद्दा, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 12 महीनों में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा समेत अन्य मुद्दे संसद में उठाए हैं।
आप नेता ने कहा कि और इन मुद्दों को उठाने के बाद देश के आम आदमी को फायदा हुआ लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज क्यों दबाना चाहेगा? खैर, आप लोग मुझे असीम प्यार देते हैं। जब भी मैं आपके मुद्दे उठाता हूं, आप मेरा हौसला बढ़ाते हैं इसके आप सभी का आभार करते हैं। उल्लेखनीय है कि आप ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए श्री चड्ढा को उपनेता के पद से हटाकर उनकी जगह पर पंजाब से पार्टी सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पालघर कन्या मंडल ने किया माता-पिता के साथ स्नेहमिलन का आयोजन
Next Article अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने को लेकर राजरतन अंबेडकर ने दी सफाई, कहा-मैं पॉलिटिकल नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एकता कपूर की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के 16 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे पेड प्रिव्यूज
entertainment
April 3, 2026
कांदिवली में दो दिवसीय घुटना रोग नाशक कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
April 3, 2026
बडवाइज़र 0.0 ने मुंबई इंडियंस के साथ साझेदारी की घोषणा की
Business
April 3, 2026
आऊवा द्वारा “म्हारी संस्कृति म्हारो राजस्थान”, कल बेंगलुरु में सजेगा राजस्थानी संस्कृति का महोत्सव
social
April 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?