By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लश्कर के चार आतंकी काठमांडू के रास्ते भारत में घुसे, अलर्ट जारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

लश्कर के चार आतंकी काठमांडू के रास्ते भारत में घुसे, अलर्ट जारी

Last updated: December 5, 2018 8:16 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

मुजफ्फरपुर:आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा ने एक बार फिर देश को दहलाने की साजिश रची है। लश्कर ने अपने चार आतंकियों को नेपाल के काठमांडू से रूपडीहा बॉर्डर होते हुए भारत में प्रवेश कराया है। लश्कर के इन प्रशिक्षित चार आतंकियों के निशाने पर देश के चार शहर हैं। इन्होंने राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, हैदराबाद व यूपी के एक शहर को निशाना बनाने की साजिश है। आतंकियों के भारत की सीमा में घुसने के बाद खुफिया विभाग ने पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया है।
विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इन आतंकियों में से दो मकसूद खान व मौलाना जब्बार ने बुलंदशहर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया है। ये खतरनाक आतंकी किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इनको पकड़ने के लिए विशेष शाखा व पुलिस के साथ रेलवे को भी सतर्क किया गया है। आशंका है कि शेष आतंकी हाजीपुर के रास्ते महानगर के लिए ट्रेन की यात्रा कर सकते हैं। खुफिया विभाग ने जिन चार आतंकियों को चिह्नित किया है, उन्होंने अफगानिस्तान व पाकिस्तान में आयोजित कैंप में प्रशिक्षण लिया है और किसी भी तरह का ऑपरेशन चलाने में सक्षम हैं।
बिहार व यूपी के स्लीपर सेल से ले रहे मदद 
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इन चार आतंकियों की भारत में मदद के लिए लश्कर ने अपने स्लीपर सेल को पहले ही आगाह कर दिया है। बिहार व यूपी के मौजूद संगठन के स्लीपर सेल इन आतंकियों को अपने टारगेट तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं। खुफिया विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इन आतंकियों पर पैनी निगाह रखने के साथ इन्हें मदद पहुंचाने वाले स्लीपर सेल की पहचान करने को भी कहा है। माना जा रहा है कि भारत में इन्हें हथियार व पैसा यहां मौजूद स्लीपर सेल से ही मिलने वाला है। आतंकी अब इस फिराक में हैं कि किसी तरह चिह्नित जगह पर पहुंच कर ऑपरेशन के लिए हथियार व पैसा हासिल किया जाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article देश का सबसे भारी-भरकम उपग्रह GSAT-11 लांच, बढ़ेगी इंटरनेट की रफ्तार
Next Article पत्थरबाजों पर अगले साल से चलेंगे मिर्ची गोले

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?