By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस को इस बार अच्छे प्रदर्शन का पूरा भरोसा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस को इस बार अच्छे प्रदर्शन का पूरा भरोसा

Last updated: March 11, 2019 10:04 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:चुनाव के ऐलान के साथ कांग्रेस ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अहमदाबाद में मंगलवार को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में पार्टी को इतिहास के सबसे कठिन दौर से निकलने की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी के सामने खुद को विकल्प के तौर पर पेश करने की चुनौती है। वैसे हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के हौसले बुलंद हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस की स्थिति बदली हुई है। कांग्रेस के खिलाफ पांच साल पहले जैसा माहौल नहीं है। वह विपक्ष में है और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कृषि संकट के मुद्दे पर सरकार से सवाल कर रही है। ऐसे में पार्टी को चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। वर्ष 2014 के चुनाव में शहरी और ग्रामीण मतदाताओं ने कांग्रेस को छोड़ दिया था। लेकिन तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों और लोकसभा के उपचुनावों में जीत से साफ है कि ग्रामीण मतदाता कांग्रेस की ओर वापस लौटे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस कर्ज माफी का वादा करती रही है। वहीं, लोकसभा चुनाव में न्यूनतम आमदनी योजना के जरिये पार्टी ने ग्रामीण मतदाताओं के साथ शहरी गरीबों में भी भरोसा जगाने की कोशिश की है।

अध्यक्ष के तौर पर पहला आम चुनाव 

राहुल गांधी के लिए भी पार्टी अध्यक्ष के तौर पर यह पहला लोकसभा चुनाव है और उनके सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। पिछले पांच साल में राहुल ने अपनी छवि बदली है। कई राज्यों के चुनावों में हार के बावजूद वह मैदान में डटे रहे। अध्यक्ष के रूप में पार्टी पर पकड़ मजबूत करने के साथ उन्होंने खुद को आक्रामक, स्पष्ट और तर्कशील नेता के तौर पर पेश किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव राहुल के लिए निर्णायक मोड़ साबित हुआ। कर्नाटक में हारी बाजी पलटकर जेडीएस के साथ गठबंधन सरकार बनाने और तीन राज्यों की जीत से उत्साहित राहुल केंद्र सरकार पर लगातार आक्रामक हमले कर रहे हैं।

गुजरात में भाजपा के किले में सेंध लगाने की कोशिश

गुजरात विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की कोशिश है कि वह राज्य में भाजपा से कुछ सीट छीन पाए। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और वहां भाजपा पिछली बार की तरह सभी सीट नहीं जीत पाएगी। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा को जिम्मेदारी देने के बाद कांग्रेस की स्थिति सुधरी है। ऐसे में कांग्रेस मान रही है कि लोकसभा चुनाव में वह खुद को पुनर्जीवित कर पाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिग बॉस 13की तैयारी हो गयी
Next Article मैं प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हूं :गडकरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?