लखीमपुर:होली के दिन उत्तर प्रदेश से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां पर लखीमपुर सदर के बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को कुछ लोगों ने उस वक्त गोली मार दी जब वे होली मिलन के बाद लौट रहे थे।
लखीमपुर के एसपी पूनम ने कहा- बीजेपी के लखीमपुर विधायक योगेश वर्मा को होली त्योहार मनाते वक्त पार्टी कार्यालय में गोली मारी गई। उन्हें पैर में गोली लगी है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस बारे में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उधर, बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए हैं।

