By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लंबी लाइन में फंसे लोगों की मुश्किल दूर की, दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी की सराहनीय पहल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

लंबी लाइन में फंसे लोगों की मुश्किल दूर की, दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी की सराहनीय पहल

Last updated: March 27, 2026 12:07 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

दुबौला, बस्ती(उ.प्र.)। जनपद बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौला चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर विवेकानंद तिवारी ने रात के गहन अंधेरे में भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए आम जनता की मुश्किल को समझा और तुरंत कार्रवाई कर राहत प्रदान की। तेनुई मंदिर चौराहा स्थित केएनटी इंडियन आयल पेट्रोल पंप की है। देर रात पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों और आम नागरिकों की लंबी कतार लग गई थी।
पंप पर पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता होने के बावजूद वितरण व्यवस्था में कुछ दिक्कत के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। कई लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे और रात ज्यादा होने के कारण स्थिति असुविधाजनक हो रही थी। सूचना मिलते ही दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पेट्रोल पंप प्रबंधन से बात की और व्यवस्था को सुधारते हुए तेल का सुचारू वितरण सुनिश्चित कराया। रात करीब 1:00 बजे तक पुलिस टीम मौके पर डटी रही और लोगों को बारी-बारी से पेट्रोल/डीजल उपलब्ध करवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। एक स्थानीय वाहन चालक ने बताया, “रात को इतनी लंबी लाइन में खड़े रहना मुश्किल हो रहा था। विवेकानंद तिवारी जी खुद मौके पर आकर सबको तेल दिलवा दिया। पुलिस का यह रूप देखकर अच्छा लगा।” अक्सर रात के समय छोटी-छोटी समस्याओं पर पुलिस की मदद मिलना मुश्किल माना जाता है, लेकिन दुबौला चौकी प्रभारी ने अपनी ड्यूटी को सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जनसेवा का उदाहरण पेश किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राम नवमी से पहले जगमगाई अयोध्या
Next Article कप्तानगंज में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 50 हजार का वांछित मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साहित्यिक योद्धाओं का अनूठा महोत्सव 3 और 4 अक्टूबर को लखनऊ में होगा
Mumbai / Maharshtra
May 14, 2026
अनुकूल व प्रतिकूल परिस्थितियों में भी रखें धैर्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 14, 2026
“पंजाबी भाषा में है अलग खुशी” – सोनल चौहान ने शेयर किया खास अनुभव
entertainment
May 14, 2026
‘NEET’ पेपर लीक मामले को लेकर मुंबई युवा कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन
Mumbai / Maharshtra
May 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?