सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लाखों किसानों को कर्जमाफी का वादा किया गया और 800 लोगों को मिला लाभ-पीएम मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

लाखों किसानों को कर्जमाफी का वादा किया गया और 800 लोगों को मिला लाभ-पीएम मोदी

Last updated: December 29, 2018 2:06 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

गाजीपुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल दौरे पर गाजीपुर के आरटीआई मैदान स्थित जनसभा स्थल पर महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी किया और गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरे आज के प्रवास के दौरान, आज पूर्वांचल को देश का एक बड़ा मेडिकल हब बनाने, कृषि से जुड़े शोध का महत्वपूर्ण सेंटर बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराज सुहैलदेव जी के योगदान को नमन करते हुए उनकी स्मृति में पोस्टल स्टैंप जारी किया गया है। ये डाक टिकट लाखों की संख्या में देशभर के पोस्ट ऑफिस के माध्यम से देश के घर-घर में पहुंचेगा।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदहाल स्थिति से स्वास्थ्य से गुजर रहा था। सत्तर वर्षों में केवल 13 मेडिकल कॉलेज बने जबकि पिछले चार वर्षों में 17 मेडिकल कॉलेज बने, दो एम्स पर काम चल रहा है। अत्याधुनिक कैंसर संस्थान तैयार होकर वाराणसी में बनने की स्थिति में है।

-कर्नाटक में लाखों किसानों को कर्जमाफी का वादा किया गया और सिर्फ 800 लोगों को इसका लाभ दिया गया। इससे सिर्फ देश को नुकसान हुआ है।

-उत्तर प्रदेश को इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने भारत के सामाजिक जीवन का ऊपर उठाने में भूमिका निभाई है उन्हें मिटने नहीं दिया जाएगा।

-महाराजा सुहेलदेव जीतने बड़े वीर थे उतने ही बड़े दयालु थे।

-देश के ऐसे वीर वरंगनाओं को पहली की सरकार ने सम्मान नहीं दिया। अपने सरकार ने उनको सम्मान देना अपने जिम्मेवारी समझी है।

-महाराजा सुहेलदेव के कार्यों को इस पोस्टल स्टैंप के जरिए घर-घर पहुंचने का प्रयास किया गया है। महाराजा सुहेल देव जैसे नायक से हर शोषित और वंचित प्रेरणा लेता है।

-पूर्वांचल को एक बड़ा मेडिकल हब बनाने का और यूपी के लघु उद्योगों को विस्तार करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे-पीएम मोदी

-पीएम बोले- महाराज सुहेल देव की धरती पर आने का मिला सौभाग्य।

-गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज की पीएम मोदी ने रखी आधारशिला।

-पीएम मोदी ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर भव्य डाक टिकट जारी किया।

महाराज सुहेलदेव को एक हजार साल में कभी नहीं मिला सम्मान-योगी 

योगी ने गाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि एक हजार वर्षों तक महाराज सुहेल देव को किसी ने सम्मान नहीं दिया। पहली बार भव्य डाक टिकट उनकी स्मृति में जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री बनारस को बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी पौने तीन सौ करोड़ की 29 परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में सूबे के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, सूबे के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही के अलावा ईरी व वस्त्र मंत्रालय के आला अधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं।

गाजीपुर में मोदी आरटीआई मैदान में सभा को संबोधित करने के साथ ही महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे।

गाजीपुर के बाद वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी लगभग 2 बजे वाराणसी लौट जाएंगे। करीब साढ़े चार साल के दौरान प्रधानमंत्री का अपने संसदीय क्षेत्र में यह 16वां दौरा है।

पीएम के बनारस और गाजीपुर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छह हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

बनारस में दो कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत 
प्रधानमंत्री गाजीपुर से सीधे वाराणसी के भुल्लनपुर पीएसी ग्राउंड में बने हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र जाएंगे। यहां वह फिलीपींस के सहयोग से स्थापित अंतराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम कृषि विज्ञानियों से बात करेंगे। उसके बाद पीएम बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर जाएंगे। वहां ओडीओपी योजना के तहत 11 जिलों के दो हजार हस्तशिल्पियों-बुनकरों के साथ संवाद करेंगे। यहीं पर पीएम दूरसंचार विभाग के चार लाख कर्मचारियों के लिए कंप्रिहेंसिव पेंशन स्कीम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पूर्वांचल के हस्तशिल्पियों की प्रदर्शनी भी देखेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत जीत से दो विकेट दूर
Next Article छत्तीगसढ़ के सीएम बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वाणी का विवेक और संयम है हितकारी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 25, 2026
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी
social
September 25, 2026
बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?