By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लॉकडाउन के दौरान कैसी हो खाने की आपकी प्लेट, ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

लॉकडाउन के दौरान कैसी हो खाने की आपकी प्लेट, ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

Last updated: April 9, 2020 10:21 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

जब घर से बाहर ना जाना हो, जिम जाना बंद हो, वॉकिंग बंद हो तो घर बैठे ऐसा क्या खाए जिससे मोटापा भी ना बढ़े पर जीभ को सुकून पहुंचे? डायटीशियन डॉक्टर दीपक तलवार के पास दिन में कम से कम पचास फोन आते हैं, सबका यही सवाल होता है: लॉकडाउन के दौरान डाइट कैसी होनी चाहिए? डॉक्टर कहते हैं, ‘इस समय हर कोई एंक्शीयस है. घर बैठकर ऐसा नहीं है कि भूख नहीं लगती. ज्यादातार लोग टीवी के सामने बैठ कर बिंज ईटिंग कर रहे हैं. फिर जब खाने बैठते हैं तो कहते हैं भूख नहीं है.’

जाहिर है जब आप घर पर हैं, मूवमेंट कम है, तो डाइट हैल्थी होनी चाहिए. पर डॉक्टर दीपक एक बात और कहते हैं, ‘इस समय स्वाद से जरा भी समझौता ना करें. खान-पान के जरिए आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा आ सकती है जो इस समय की जरूरत है.’

कुछ इस तरह प्लान करें लॉकडाउन में अपनी डाइट

1. आपको अपना खाना वक्त पर खाना होगा, जैसे आप लॉकडाउन से पहले करते थे. अपने शरीर को यह संदेश देना होगा कि सबकुछ ठीक है.

2. नारायण हॉस्पिटल के प्रोफेसर और डॉक्टर हेमंत मदान कहते हैं, ‘इस समय आप सोशल लॉकडॉउन में हैं एक्सरसाइज लॉकडॉउन में नहीं.’ इसका मतलब है आपकी सुबह की शुरुआत गर्म पानी से होनी चाहिए. चाहे तो इसमें दो बूंद नीबू और एक चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद कम से कम आधे घंटे स्ट्रेचिंग, स्किपिंग या उठक-बैठक करें. प्राणायाम भी करें. इसके बाद आप रूटीन पर आएं.

3. सुबह का आपका नाश्ता हेल्दी होना चाहिए. कार्बोहाइड्रेट की मात्रा घटा लें. चूंकि आपका मूवमेंट कम है तो आपको कार्ब ज्यादा नहीं चाहिए. दो रोटी या दो स्लाइस ब्रेड की जगह एक खाइए. सुबह प्रोटीन यानी अंडा या अंकुरित दाल वगैरह ले सकते हैं. नाश्ता स्वादिष्ट होना चाहिए. इडली सांबार, पोहा चटनी, वेजिटेबल उपमा या सब्जियों का आमलेट अच्छा विकल्प रहेगा. नाश्ते के साथ छाछ या नींबू पानी लीजिए. शरीर देर तक हाइड्रेट रहेगा.

4. लंच से पहले एक मुठ‌्ठी सूखे मेवे या एकाध फल जरूर खाएं. लंच भी दो से तीन बजे तक कर लें. इसमें भी कार्ब कम, प्रोटीन ठीकठाक हो. चावल, रोटी, मैदा आदि का सेवन कम हो।

5. इसके बाद आप पांच बजे के आस पास स्नेक्स ले सकते हैं. रात को डिनर एकदम हलका फुलका होना चाहिए. क्योंकि आप ना कहीं टहलने निकल रहे हैं ना किसी से मिलने जा रहे हैं. दरअसल आपकी बातचीत भी कम हो रही है और शरीर की ज्यादातर ऊर्जा आपके अंदर ही है.

6. सोने और उठने का रूटीन भी बनाकर रखें. बहुत ज्यादा टीवी ना देखें. इससे आपके नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप पूरे परिवार के साथ लॉकडाउन में हैं तो सबको पॉजिटिव रखना और बोर ना होने देना भी जरूरी है.

7. अपने दिनभर के खानपान को एक एडवेंचर बनाएं. इसे बिलकुल होटल की तरह पेश करें. पुदीना, धनिया और दूसरे हर्ब्स का खुल कर इस्तेमाल करें.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article न्यूजीलैंड दौरे में फ्लॉप होने के बाद भी इस बात से खुश हैं संजू सैमसन
Next Article केंद्र सरकार ने आंबेडकर जयंती पर की सभी कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?