By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री बोले- जो लोग हैं भ्रष्‍ट, उनको ही मोदी से कष्‍ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री बोले- जो लोग हैं भ्रष्‍ट, उनको ही मोदी से कष्‍ट

Last updated: February 12, 2019 2:55 pm
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

कुरुक्षेत्र:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकृष्ण की कर्मस्थली से स्‍वच्‍छता का अभिनव संदेश व मंत्र दिया। उन्‍हाेंने देश को ज्ञान और कर्म की धरती से देश काे स्‍वच्‍छता का नया संदेश दिया है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छता और शौचालय की बात करने पर मुझे अपमानित किया और मजाक उड़ाया गया। देश को गंदगी आैर भ्रष्‍टाचार की सफाई का अभियान जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा, जो भ्रष्‍ट है उसे ही मोदी से कष्‍ट है। इसके साथ ही बिना नाम लिये गांधी परिवार का निशाना बनाया। उन्‍होंंने कहा कि कोई भी देश इतिहास से सबक व सीख लेकर आगे बढ़ता है। कुछ लोगाें को लगा कि देश का इतिहास 1947 के बाद शुरू हाेता है और इसमें बस एक परिवार के इर्दगिर्द लिख दिया। उन्‍होंने कहा कि हमारा उद्देश्‍य कचरा से कंचन बनाना है।
यहां आयोजित स्वच्छ शक्ति- 2019 में स्‍वच्‍छता का मंत्र देते हुए विरोधियों पर हमले किए। उन्‍होंने कहा, आपने मुझे देश का चौकीदार बनाया, लेकिन कुछ लोग मेरे ऊपर अपने स्‍वार्थ के लिए सवाल उठा रहे हैं। ये वे लोग हैं जिनको मोदी से डर है। उन्‍होंने कहा, जो लोग भ्रष्‍ट हैं उन्‍हें की मोदी से कष्‍ट है।
मोदी ने कहा, जब प्रधानमंत्री बना तो मैंने देखा कि शौचालय के कारण महिलाओं और लड़कियाें को किस तरह की दिक्‍कतें हो रही हैं। खुले में शाैच के कारण महिलाओं को श्‍ार्मिंदगी का सामना करना पड़ा। मैंने इसके बाद टायलेट के निर्माण का अभियान शुरू किया गया। शौचालय की बात करने के लिए मेरा अपमान किया गया, मजाक उड़ाया और गलत बातें कही गईं। उन्‍होंने कहा, कहा गया देखो यह लालकिले से शौचालय की बात करता है। चांदी का चम्‍मच लेकर पैदा हुए कुछ लोगों ने मुझे बदनाम किया और अपमानित किया।
उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छता से हम खुद और अपने बच्‍चों के जीवन को डायरिया व अन्‍य बीमारियों से बचा सकते हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने बताया कि स्‍वच्‍छता से हमने करीब तीन लाख लोगों की जान बचाई। उन्‍होंने स्‍वच्‍छता को सेहत की कुंजी बताई और आयुष्‍मान यो‍जना सहित सरकार के अन्‍य कदमों की जानकारी दी।
उन्‍होंने महिलाओं के कल्‍याण व सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के लिए हरियाणा की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा ने सरकार स्‍वच्‍छता के क्षेत्र में भी शानदार काम किया है। उन्‍होंने अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने महिलाओं के प्रति नया माहौल बनाने की जरूरत बताई। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में देखें कि कचरा से कंचन कैसे बन सकता है।
उन्‍होंने कहा कि लोग उन्‍हाेंने कार्यक्रम में स्‍वच्‍छता अभियान की जानकारी लेने आए नाइजीरिया के शिष्‍टमंडल का भी स्‍वागत किया। उन्‍होंने कार्यक्रम के दौरान सात परियोजना का शुभारंभ किया। इसमें झज्‍जर के बाढ़सा में बना देश के सबसे बड़ा कैंसर संस्‍थान भी शामिल है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्‍वच्‍छता के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करनेवाली महिलाओं को स्‍वच्‍छता शक्ति पुरस्‍कार भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान स्‍वच्‍छता पर पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
राज्यपाल एसएन आर्य ने स्वच्छता पर पुस्तिका का किया विमोचन। पहली प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में स्‍वच्‍छता के लिए उत्‍कृष्‍ठ कार्य करनेवाली महिलाओं को सम्‍मानित किया। मध्य प्रदेश की लक्ष्मी बाई को सबसे पहले स्वच्छ शक्ति पुरस्कार दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचकूला की रेखा रानी को भी स्वच्छ शक्ति पुरस्कार दिया।
समारोह में ‘स्‍वच्‍छ शक्ति 2019’ से देश भर की महिलाओं को कर्म का संदेश भी देंगे। यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री का मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने स्‍वागत किया। मोदी मंच पर पहुंचे तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नारे लगाकर व हर्ष घ्‍वनि से उनका स्‍वगात किया। प्रधानमंत्री ने स्‍वच्‍छता और सेहत पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसके बाद कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। मंच पर प्रधानमंत्री का स्‍वागत कुरुक्षेत्र के देवीदासपुरा गांव की आठ बच्चियों ने किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर झज्जर के बाढ़सा में निर्मित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का लोकार्पण किया। उन्‍होंने पंचकूला राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का भी रिमोट के माध्‍यम से शिलान्यास किया। उन्‍होंने फरीदाबाद में निर्मित ईएसआइसी मेडिकल महाविद्यालय व अस्पतालका उद्घाटन किया तो पानीपत में शहीद स्मारक की आधारशिला रखी। उन्‍होंने करनाल के कुटेल में बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी किया।
हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरती से पूरे विश्‍व को शांति और गीता का परम ज्ञान मिला। इसी तरह आज इस धरती से स्‍वच्‍छता का संदेश दिया जाएगा। उन्‍होंने स्‍वच्‍छता के लिए उठाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा, हरियाणा खुले में शौच से मुक्त हो चुका है और इस दिशा में आगे का कदम उठाने जा रहे हैं। उन्‍होेंने समाज आैर देश के नवनिर्माण में मातृशक्ति की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि माताएं बाहरी स्‍वच्‍छता ही नहीं आंतरिक निर्मलता की भी वाहक बनें। वे विचारों की स्‍वच्‍छता में भूमिका निभाकर अच्‍छे संस्‍कारों वाले समाज की भूमिका निभा सकती हैं।
मनोहरलाल ने प्रदेश में ‘बेटी बचाअो और बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में इस अभियान के कारण राज्‍य में लिंगानुपात बढ़ा। उन्‍होंने म‍हिला श्‍ािक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। उन्‍होंने कहा कि आज हरियाणा में पढ़ी-लिखी पंचायतें हैं। राज्‍य में पंचायती चुनावों में शिक्षण योग्‍यता तय की। उन्‍होंने उज्‍ज्‍वला कार्यक्रम और चिकित्‍सा के क्षेत्र में राज्‍य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वागत में हरियाण की कविता जैन ने भाषण दिया। कविता जैन ने कहा कि देश में 27 राज्य खुले में शौच मुक्त हुए हैं और इनमें हरियाणा अग्रणी है। इसका श्रेय महिलाओं को जाता है। समारोह को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्‍होंने महिलाओं को स्‍वच्‍छता का संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि गांवों में कचरे के प्रबंधन के लिए गोवर्द्धन योजना शुरू की गई है। इसकी शुरूआत हरियाणा से हो हाे रही है। उन्‍होंने कहा कि खुले में शौेच से मुक्ति महिलाओं का अधिकार है। इसके साथ ही गांवों को साफ रखना हर व्‍यक्ति की जिम्‍मेदारी है।

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने कहा कि नारी सम्मान के लिए ही महाभारत हुई। सप्तमी का दिन महाकाली का दिन है और यहां से महिलाओं के सम्मान की नई शुरुआत होगी। देश में 600 जिले आज खुले में शौचमुक्त हैं। हरियाणा की महिलाओं ने स्वच्छता में देश को राह दिखाई। उमा भारती ने कहा कि झारखंड की महिलाओं ने राजमिस्त्री की जगह रानीमिस्त्री की पहचान बनाई। झारखंड में 50 हजार से अधिक रानीमिस्त्री हैं। इस पर झारखंड से आई महिलाओं ने हाथ उठवाकर उमा भारती का अभिनंदन किया ।
इससे पहले सुबह करीब 11 बजे समाराेह में कार्यक्रम शुरू हुआ और विभिन्‍न राज्‍यों से अाईं महिलाएं विविध कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कर रहे हैंकार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सुभाष बराला और अन्‍य नेता भी मौजूद हैं।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को दुल्‍हन की तरह सजाया गया है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी देकर जाएंगे। कार्यक्रम स्‍थल पर महिलाएं पहुंच गई हैं। इस स्वच्छ शक्ति- 2019 कार्यक्रम में देशभर से अाईं करीब साढ़े 22 हजार महिलाएं भाग ले रही हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी ने बिचौलिए की भूमिका निभाई:राहुल गांधी
Next Article आचार्य महाश्रमण का 2023 का चातुर्मास मुंबई में, पूरे समाज में खुशी की लहर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?