By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कश्मीर की पहली महिला फुटबॉल कोच नादिया निगहत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कश्मीर की पहली महिला फुटबॉल कोच नादिया निगहत

Last updated: December 18, 2018 1:14 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:नादिया निगहत के लिए पहली महिला फुटबॉल कोच बनना कोई आसान काम नहीं था। जम्मू कश्मीर में किसी महिला के लिए ऐसा करना वास्तव में लोगों के माइंडसेट को बदलना था। उन्हें यह बताना था कि लड़कियां किसी भी फील्ड में आगे बढ़ सकती हैं।
कश्मीर के श्रीनगर में रहने वाली 20 वर्षीय निगहत को यह करियर चुनने के लिए बहुत सी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अपने इस सफर के बारे में नादिया कहती हैं कि 40-50 लड़कों के बीच मैं अकेली लड़की थी, जिसने स्थानीय कालेज में प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया। मुझे और मेरे परिवार को इसके लिए कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।
उन्होंने आगे कहा, ‘शुरू में मेरा परिवार भी इसके खिलाफ था कि मैं लड़कों के साथ फुटबॉल खेलूं। लेकिन बाद में मेरे परिवार ने मुझे सपोर्ट किया खासतौर पर पिता ने। बाद में मेरा पूरा परिवार ही मेरा साथ खड़ा रहा।’
पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी की जबरदस्त फैन नादिया की फुटबॉल में स्कूल के समय से ही गहरी रुचि रही। नादिया अमर सिंह कालेज अकादमी फुटबॉल की बारीकियां सीखने गईँ। बाद में जम्मू कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन ने नादिया की इस बात के लिए मदद की कि वह फुटबॉल में अपना करियर बना सकें।
घाटी में खराब हालात पर बात करते हुए नादिया कहती हैं, ‘जब भी हमारे क्षेत्र में कर्फ्यू लगता है, तब भी मैं अपना ट्रेनिंग सेशन किसी तरह पूरा करती हूं। इस तरह की परिस्थितिय़ों में अपने सपने को पूरा करना आसान नहीं है। लेकिन यदि आपके भीतर समर्पण है तो रास्ते बनते चले जाते हैँ।’
नादिया फिलहाल महाराष्ट्र, ठाणे के एक स्कूल में बच्चों को फुटबॉल का प्रशिक्षण देती हैं। उन्होंने अभिभावकों से यह अपील की है कि वे अपनी बेटियों को फुटबॉल सीखने के लिए भेजें। वह नहीं मानतीं कि फुटबॉल लड़कों का खेल है।
नादिया कहती हैं, ‘मैं चाहती हूं कि हर व्यक्ति अपने सपने को पूरा करे और अपना लक्ष्य हासिल करे। अभिभावकों को अपने बच्चों को उसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने देना चाहिए जिसमें वे बनाना चाहते है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी बोले- चार साल पहले किसी ने सोचा था कि कांग्रेस नेताओं को सजा मिलने लगेगी?
Next Article सभी किसानों का कर्ज माफ होने तक प्रधानमंत्री मोदी को सोने नहीं देंगे:राहुल गांधी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?