By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘करतारपुर गलियारे के जरिये अपनी छवि चमकाना चाहता है खस्ताहाल पाकिस्तान’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

‘करतारपुर गलियारे के जरिये अपनी छवि चमकाना चाहता है खस्ताहाल पाकिस्तान’

Last updated: November 9, 2019 8:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद:वैश्विक स्तर पर खराब छवि के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए करतापुर गलियारा खुद को एक उदार राष्ट्र के तौर पर पेश करने का बड़ा मौका है। इतना ही नहीं घरेलू मोर्चे पर उसकी माली हालत भी बदहाल है और उसे इस गलियारे से आने वाले तीर्थयात्रियों से सालभर में अच्छी आय की उम्मीद है। जानकारों का ऐसा मानना है।

सत्ता में आने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अक्सर पूर्ववर्ती सरकारों को देश में मौजूद पर्यटन की अपार संभावनाओं का लाभ उठाने में असमर्थ रहने पर कोसते रहे हैं। इन पर्यटन स्थलों में कई धार्मिक स्थल भी हैं जो दुनियाभर से पर्यटकों को देश में ला सकते हैं।

जानकार सूत्रों के अनुसार पिछले साल सत्ता संभालने के बाद उनकी सरकार ने सबसे पहले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करने के कदम उठाए। अप्रैल में सरकार के एक पर्यटन सम्मेलन में खान ने कहा था कि खुदा ने देश को अलग-अलग तरह की भौगोलिक सुंदरता से नवाजा है।

खान ने कहा, ”हमें देश की सुंदरता के बारे में पर्यटकों के बीच जागरुकता लाने की जरूरत है।” उन्होंने सिख, बौद्ध और हिंदू संप्रदाय से जुड़े तीर्थस्थलों की पर्यटन संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। पिछले साल नवंबर में उन्होंने करतारपुर गलियारे पर काम शुरू करने का भूमि पूजन किया था। इस पर निर्माण कार्य तय समय में पूरा किया जा चुका है।

सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरुनानक के 12 नवंबर को 550वें प्रकाश पर्व से पहले खान के शनिवार को इसका उद्घाटन करने की संभावना है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि इस गलियारे के उद्घाटन मौके पर करीब 10,000 सिखों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रतिदिन भारत से 5,000 और इतने ही पाकिस्तानी सिखों को करतारपुर का दौरा करने की अनुमति होगी।

पिछले दो दशकों के दौरान आतंकवाद और हिंसा के चलते पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे एक कारोबार हितैषी देश के तौर पर उसकी छवि को बड़ा आघात पहुंचा। सरकार का अनुमान है कि 2018 के अंत तक इससे देश को 126 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान पहुंचा। ऐसे में प्रधानमंत्री इमरान को अर्थव्यवस्था को फिर खड़ा करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।

यह गलियारा पाकिस्तान-भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र चार किलोमीटर दूर करतारपुर साहिब को भारत के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ देगा। करतापुर साहिब में गुरुनानक ने अपने जीवन का अंतिम समय गुजारा था। इसलिए सिख संप्रदाय में इस स्थान को काफी पावन माना जाता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 13 हजार करोड़ के साम्राज्य का मालिक था बगदादी
Next Article उद्धव ने कहा- गलत लोगों के साथ गठबंधन का अफसोस, शिवसेना का सीएम बनाने के लिए शाह की जरूरत नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?