नई दिल्ली:भारत ने करतारपुर गलियारे संबंधी पैनल में पाकिस्तान द्वारा खालिस्तानी अलगाववादियों को नियुक्त किए जाने पर चिंता व्यक्त की है। भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब किया है और करतारपुर गलियारे संबंधी अहम प्रस्तावों पर स्पष्टीकरण मांगा है।
अधिकारी ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान से अटारी में करतारपुर साहिब गलियारा संबंधी बैठक में उसके द्वारा पेश किए गए अहम प्रस्तावों पर स्पष्टीकरण मांगा है।
गत 14 तारीख को वाघा-अटारी सीमा चौकी पर भारत एवं पाकिस्तान की सरकारी प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में करतारपुर गलियारे को खोलने की योजना के तकनीकी पहलुओं पर विचार किया गया था। इसमें भारत ने ग्राउंड ज़ीरो पर पैसेंजर कॉम्प्लैक्स की परियोजना का खाका पाकिस्तानी अधिकारियों से साझा किया था और उनसे भी इसी तरह के इंतज़ाम करने का आग्रह किया था। भारत ने रोज़ाना पांच हजार यात्रियों तथा विशेष मौकों पर अतिरिक्त दस हजार यानी कुल मिला कर 15 हजार यात्रियों के जाने की व्यवस्था की योजना पेश की है।
करतारपुर कॉरिडोर पर भारत ने PAK से मांगा जवाब, उच्चायुक्त को किया तलब

