नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज करतारपुर कॉरिडोर की आधारशीला रखेंगे, इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरसिमरत कौर बादल भी इस मौके पर मौजूद रहेंगी। वहीं इस कॉरिडोर को लेकर पहले ही क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है, एक ओर जहां अकाली दल इसे अपनी सफलता बता रहा है। उधर, पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे अपनी पाकिस्तान यात्रा के बाद मिली सफलता का नतीजा बताया है।
पंजाब सरकार के मंत्री एसएस रंधावा ने करतारपुर गलियारे की नींव रखे जाने से पहले शिलापट पर काली टेप लगा दी है। रंधावा ने यह काली टेप पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब के अन्य मंत्रियों के नाम के आगे लगाई है। उनका कहना है कि इस शिलापट पर प्रकाश सिंह बादल और सुरबीर सिंह बादल का नाम क्यों है? उनका कहा है कि वह इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है और ना ही ये बीजेपी-अकाली का कोई कार्यक्रम है।
इससे पहले रंधावा ने कहा था कि नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर हरसिमरत कौर बादल ने उन्हें ‘कौमे-ए-गद्दार’ कहा था, अब वह खुद पाकिस्तान जा रही है। वह किस मुंह से वहां जाएगी? अकाली दल ने सत्ता में रहने के दौरान कभी भी करतरपुर कॉरिडोर का मुद्दा नहीं उठाए था।
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान का न्योता अस्वीकार कर दिया, जबकि उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी – खुशी यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है।
करतापुर कॉरिडोर: पंजाब के मंत्री रंधावा ने फाउंडेशन स्टोन पर चिपकाई काली टेप

