By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कुमारस्वामी ने विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए स्पीकर से वक्त मांगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कुमारस्वामी ने विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए स्पीकर से वक्त मांगा

Last updated: July 12, 2019 4:10 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File photo
SHARE

बेंगलुरु:कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने शुक्रवार को स्पीकर से बहुमत साबित करने के लिए वक्त मांगा है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि राज्य में जैसी स्थिति है, उसे देखते हुए उन्हें बहुमत साबित करने के लिए समय दिया जाए। कर्नाटक में कांग्रेस के 13 और जेडीएस के 3 विधायक अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि, स्पीकर ने इन्हें स्वीकार नहीं किया।

इस्तीफा स्वीकार न होने पर बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 16 जुलाई तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। बागी विधायकों का पक्ष रखते हुए वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार कुछ परिस्थितियों को छोड़कर अदालत के प्रति जवाबदेह हैं। स्पीकर इस्तीफे पर फैसला लेने की बजाए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस याचिका पर अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

स्पीकर और कांग्रेस का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि इस्तीफा देने वाले विधायकों का इरादा कुछ अलग है। अयोग्यता से बचने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय लेने के लिए स्पीकर भी संवैधानिक रूप से बाध्य हैं। स्पीकर की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। वे इस्तीफों की जांच के बाद ही इस पर कोई फैसला लेंगे।

सुनवाई के दौरान वकील राजीव धवन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पक्ष रखा। उन्होंने बागी विधायकों द्वारा स्पीकर पर लगाए आरोपों पर सवाल उठाया। बागी विधायकों ने कहा था कि स्पीकर दुर्भावपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं।

बागी विधायक मुंबई लौटे

विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार से गुरुवार शाम 6 बजे मिलने के बाद मुंबई लौट गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी जेडीएस और कांग्रेस के बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार से मिलने पहुंचे थे। बागी विधायकों ने बुधवार को रमेश कुमार पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने कहा था कि विधानसभा स्पीकर जानबूझकर इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रहे और इसमें देरी कर रहे हैं।

इससे पहले याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रमेश कुमार को विधायकों के इस्तीफे पर जल्द फैसला लेकर शुक्रवार तक कोर्ट को बताने के लिए कहा था। इसके बाद विधानसभा स्पीकर ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे फैसला लेने को कहा है। मैंने हर चीज की वीडियोग्राफी की है। ये सभी चीजें कोर्ट को भेजूंगा। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा बोला जा रहा है कि मैंने प्रक्रिया में देरी की, यह गलत है। राज्यपाल ने मुझे 6 जुलाई को जानकारी दी और मैं तब तक दफ्तर में था। इसके पहले किसी विधायक ने मुझे यह नहीं बताया था कि वे मिलने आ रहा हैं।’’ स्पीकर ने गुरुवार को कहा कि विधायकों के इस्तीफे प्रामाणिक हैं या नहीं यह जांचने में मुझे रातभर का वक्त लगेगा।

कर्नाटक में अब तक कांग्रेस के 13 और जेडीएस के 3 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें से 10 ने इस्तीफा स्वीकार करने में देरी को लेकर शीर्ष अदालत में अर्जी लगाई थी। कोर्ट का आदेश बाकी 6 विधायकों पर लागू नहीं होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चारा घोटाला मामले में लालू को मिली जमानत, पासपोर्ट जमा करने का आदेश
Next Article अग्रिम एयरबेस से लड़ाकू विमानों को हटाये भारत, तभी अपने हवाईक्षेत्र खोलेगा पाक: पाकिस्तानी अधिकारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?